फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government procurement of mustard will begin from March 27 and wheat from April 1.

Ambala News: 27 मार्च से सरसों व 1 अप्रैल से गेहूं की शुरु होगी सरकारी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of mustard will begin from March 27 and wheat from April 1.
शहजादपुर। हरियाणा सरकार की ओर से सरसों की सरकारी खरीद 27 मार्च से होगी। इसी प्रकार गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी। मार्केट कमेटी के चेयरमैन गोपाल मित्तल, वाइस चेयरमैन जगदीप राणा तथा सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रबी सीजन 2026 में मंडी में फसल बेचने के लिए नए दिशा-निर्देश सरकार की ओर से जारी किये गए हैं। इनमें वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट लगाना भी जरूरी होगा ताकि गेटपास जारी करते समय वाहन की फोटो और नंबर का सत्यापन किया जा सके। बिना सत्यापन के किसी भी किसान की फसल का गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से यह भी अनुरोध किया है कि वे अपनी फसल निर्धारित समय सुबह 6 बजे से रात 8 बजे के बीच ही मंडी में लेकर आएं। निर्धारित समय के बाद आने पर गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। इस बार मंडी में फसल बेचने के लिए किसानों को नई व्यवस्था के तहत प्रवेश द्वार पर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed