{"_id":"6922135a456adc61f50b5c82","slug":"government-post-graduate-college-will-become-the-first-model-sanskriti-college-in-the-district-ambala-news-c-36-1-amb1002-153527-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बनेगा जिले में पहला मॉडल संस्कृति कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बनेगा जिले में पहला मॉडल संस्कृति कॉलेज
Sun, 23 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
श्रीशत चंडी महायज्ञ के दौरान द्वार पूजन करते हुए। संवाद
अंबाला। मॉडल संस्कृति कॉलेज बनाने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का चयन किया गया है। यह कॉलेज जिले का पहला मॉडल संस्कृति कॉलेज बनेगा। मॉडल संस्कृति कॉलेज बनने से यहां विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लैब मिलने के साथ ही सुविधाएं भी बढ़ेंगी और कॉलेज में नए कोर्स भी शुरू होंगे। प्रदेश की बात करें तो हर जिले में से एक-एक कॉलेज का चयन किया गया है। प्रदेश में 22 कॉलेजों को मॉडल संस्कृति कॉलेज बनाया जाएगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देसराज बाजवा ने बताया कि सरकार की ओर से जिले में मॉडल संस्कृति कॉलेज बनाने के लिए उनके कॉलेज का चयन किया गया है। कॉलेज को मॉडल बनाने के लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसको लेकर पंचकूला में कार्यशाला भी हो चुकी है।
जल्द ही प्राचार्यों व स्टाफ सदस्यों का प्रशिक्षण भी होगा
पंचकूला में प्रदेश के 22 राजकीय कॉलेजों को मॉडल संस्कृति बनाने के लिए कार्यशाला हो चुकी है। इस कार्यशाला में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांड़ा सहित उच्च अधिकारी भी शामिल रहे। कार्यशाला में मॉडल संस्कृति बनाने के लिए विभिन्न मापदंड पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और बेहतरीन परिणाम लाने पर भी चर्चा हुई।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. देसराज बाजवा ने बताया कि मॉडल संस्कृति कॉलेज बनने से कॉलेज में आधुनिक लैब खोली जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही नए कोर्स भी शामिल होंगे। कॉलेज को मॉडल संस्कृति बनने के बाद बाकी कॉलेज भी इसका अनुसरण करेंगे और इसके उपरांत उन कॉलेजों को भी मॉडल संस्कृति बनाया जाएगा।