फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government doctors' strike is illegitimate, demand for separation of specialist cadre has been accepted: Vij

सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल नाजायज, स्पेशलिस्ट कैडर अलग होने की मांग को मिल चुकी स्वीकृति : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Government doctors' strike is illegitimate, demand for separation of specialist cadre has been accepted: Vij
अंबाला। यह हड़ताल नाजायज है और डॉक्टरों की मुख्य मांग कि स्पेशलिस्ट कैडर अलग होना चाहिए, उसकी स्वीकृत मिल चुकी है तथा डाक्टरों को यह बता भी दिया गया है। शेष मसलों पर बैठकर विचार किया जा सकता है। उक्त जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल के संबंध में दी।
विज्ञापन

पहलवान विनेश फोगाट द्वारा अर्जुन पुरस्कार लौटाने के बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि लौटना या लौटाना के खेल को अब बंद कर देना चाहिए। यह इनाम भारत का सम्मान है जोकि अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा दिया गया है। इन्हें यह वापस करने की बात सोचनी भी नहीं चाहिए तथा खेलना बंद करने के बारे में सोचना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


राहुल गांधी की पहली यात्रा से नहीं हिला कोई पत्ता
गृह मंत्री ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी उम्र यात्रा करने की ही है। न तो उनकी पहली यात्रा से कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलना है। हां, मनोरंजन के लिए वह काफी कुछ करते रहते हैं। कभी वह सब्जी बोने लगते हैं, कभी पहलवानों से कुश्ती, कभी मोटरसाइकिल रिपेयर करने लगते हैं। वह वैकल्पिक काम ढूंढ रहे हैं क्योंकि उनकी राजनीति का काम चौपट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फारूख अब्दुल्ला दे रहे उकसाने वाले बयान
गृह मंत्री ने फारूख अब्दुल्ला के पाकिस्तान से बात करने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फारूख अब्दुल्ला एंड कंपनी उकसाने वाले बयान देकर खबरों में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने अनुछेद 370 खत्म किया। पहले पाकिस्तान से आतंकी आकर हमारे जवानों को शहीद करते थे और तब हमारी सरकार जवानों को श्रद्धांजलि देकर इतिश्री करती थी। अब हमारे रक्षा मंत्री व सेना प्रमुख वहां गए हैं और पूरी तरह से आतंकियों की कमर तोड़ने की योजना बनाई जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं है समझ
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान कि रेलवे स्टेशन पर सेल्फी बूथ सरकारी पैसों का दुरुपयोग है पर मंत्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का होता है, किसी पार्टी का नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष को इतनी छोटी सी बात समझ नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed