फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   God kills the wicked: Vasishtha Maharaj

भगवान दुर्जनों का करते हैं संहार : वशिष्ठ महाराज

Thu, 11 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 11 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
God kills the wicked: Vasishtha Maharaj
अंबाला छावनी के रामबाग ​स्थित गौशाला में प्रवचन  करते कथाव्यास। प्रवक्ता
अंबाला। छावनी के रामबाग गोशाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कथा के तीसरे दिन सतगुरु देव देशमुख वशिष्ठ महाराज ने भगवान के चौबीस अवतारों की कथा के साथ-साथ समुद्र मंथन की कथा का सारगर्भित वर्णन किया। साथ ही बताया कि भगवान सज्जनों का उद्धार और दुर्जनों का संहार करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि यह संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है। यहां चौरासी लाख योनियों के रूप में भिन्न-भिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं। जब-जब कोई अपने गलत कर्मों द्वारा इस संसार रूपी भगवान के बगीचे को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करता है, तब-तब भगवान इस धरा धाम पर अवतार लेकर सज्जनों का उद्धार और दुर्जनों का संहार किया करते हैं।
विज्ञापन

समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि मानव हृदय संसार सागर है। मनुष्य के अच्छे और बुरे विचार ही देवता और दानव के द्वारा किया जाने वाला मंथन है। कभी हमारे अंदर अच्छे विचारों का चिंतन मंथन चलता रहता है और कभी हमारे ही अंदर बुरे विचारों का चिंतन मंथन चलता रहता। विदुरानी ने श्री कृष्ण को देखकर अपनी बुद्धि को खो दिया और वे खिलाने के लिए लाए केलों की जगह छिलके ही खिलाने लगीं। इस समय पति देव विदुर भी आ गए। उन्होंने इस दृश्य को देखा और अपनी पत्नी पर नाराज हो गए। जब विदुरानी ने अपनी भूल समझी, तो उन्हें बहुत दुख हुआ। प्रेम के वश में आकर पत्नी की यह गलती को समझकर विदुर भगवान को केले खिलाने लगे। भगवान ने खुश होकर कहा, आपने जो मुझे केले खिलाए, लेकिन सच यह है कि जितनी मिठास उन छिलकों में थी वो इन केलों के गूदों में कहीं नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला छावनी के रामबाग स्थित गौशाला में प्रवचन  करते कथाव्यास। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के रामबाग स्थित गौशाला में प्रवचन  करते कथाव्यास। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed