फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   God is attained through frugal eating and abundant devotion: Govind.

सीमित भोजन और भरपूर भजन से प्राप्त होते हैं भगवान : गोविंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
God is attained through frugal eating and abundant devotion: Govind.
शहर के सेक्टर-आठ स्थित श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आरती करते - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-8 स्थित श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा हुई। वृंदावन से पधारे भागवताचार्य गोविंद मुदगिल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का रसास्वादन कराया। इस दौरान श्रीराम मुदगिल शास्त्री ने कहा कि जब जीव के जन्मांतरों के पुण्य उदय होते हैं, तभी उसे भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य मिलता है। कथावाचक ने राजा परीक्षित और शुकदेव मुनि के संवाद का वर्णन करते हुए बताया कि आसन, संगति और इंद्रियों पर नियंत्रण से मन को वश में किया जा सकता है।

उन्होंने भोजन और भजन की रोचक व्याख्या करते हुए कहा कि भोजन हमेशा संतुलित और सीमित मात्रा में करना चाहिए, जबकि बिना मात्रा वाले भजन को निरंतर करते रहना चाहिए। संतुलित आहार शरीर को स्वस्थ रखता है और निरंतर भजन से आत्मिक शांति मिलती है। विदुरानी और ध्रुव चरित्र के प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान अहंकार से नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम और भाव के भूखे हैं। ध्रुव की भक्ति का उदाहरण देते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को गुरु की आज्ञा का पूर्ण निष्ठा से पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रारब्ध, वर्तमान पुरुषार्थ और गुरु कृपा मिलकर मनुष्य की उन्नति के द्वार खोलते हैं। कथा से पूर्व मनोज कंसल व अरुण गोयल परिवार ने श्रीमद्भागवत महापुराण का पूजन किया। पंडित अभिषेक, विनोद बंसल, अशोक चावला, रविन्द्र चोपड़ा, साहिल सिंगला सहित अन्य श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-आठ स्थित श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आरती करते

शहर के सेक्टर-आठ स्थित श्रीकृष्ण कृपा गीता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आरती करते- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed