फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Glasses broken by raining bricks on private bus, four more operators saved their lives by running away, 4 arrested

निजी बस पर ईंटे बरसाकर तोड़े शीशे, चार व परिचालक ने भागकर बचाई जान, 4 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:10 AM IST
विज्ञापन
Glasses broken by raining bricks on private bus, four more operators saved their lives by running away, 4 arrested
कस्बे में निजी बस के आगे मैक्सी कैब खड़ी कर ईंटें मारकर शीशे तोड़ने व चालक-परिचालक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

निजी बस के चालक कुलबीर सिंह निवासी चौड़ मस्तपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब 12 बजे अंबाला से सवारियां लेकर नारायणगढ़ जा रहे थे। शहर के पॉलिटेक्निक चौक पर एक मैक्सी कैब चालक ने कैब बस के आगे अड़ाकर खड़ी कर दी। आगे से हटने के लिए बोला तो चालक ने बहस शुरू कर दी। इस बीच वह अपनी बस लेकर नारायणगढ़ की ओर चल पड़े। गांव छोटा गढ़ के पास सड़क पर खड़े 5-6 लड़कों ने बस रोकने का इशारा किया लेकिन वह बस चलाता रहा। इस दौरान सवारियां उतारने के लिए उसने अकबरपुर स्टैंड पर बस रोकी तो तभी पीछे से आए युवकों ने बस पर ईंटों से हमला कर दिया। इससे साइड के कुछ शीशे टूट गए एक ईंट उसके कान पर भी लगी। उसने भागकर अपनी जान बचाई। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक कुलबीर सिंह की शिकायत पर 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed