फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   glass broken Police constables and two other person car

पुलिस कांस्टेबल समेत दो की कार के शीशे तोड़े

Fri, 03 Jul 2015 01:12 AM IST
अंबाला/अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
सिटी नहर कालोनी में खड़ी दो गाडिय़ों के शीशे शरारती तत्वों ने तोड़ दिए। पीड़ित कार मालिकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन


नहर कॉलोनी निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। गुरुवार देर शाम उन्होंनें अपनी गाड़ी सेंट्रों घर के बाहर ठीक तरह से खड़ी की थी। लेकिन सुबह जब वे उठे तो उन्होंने अपनी गाड़ी का ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ पाया। जिसे देख वे हैरान रह गए।
विज्ञापन


यही नहीं शरारती तत्वों द्वारा गाड़ी का शीशा तोड़ने में इस्तेमाल की गई ईंट भी गाड़ी के ऊपर ही मिली। बलविंद्र सिंह ने बताया उनका करीब 3500 रुपए का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। इसी प्रकार महिला पुलिस कांस्टेबल की गाड़ी का शीशा तोड़ा गया। नहर कालोनी में महिला पुलिस कॉस्टेबल सुमन के पति पवन शर्मा ने बताया कि उनके पास ऑल्टो गाड़ी है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात को उन्होंने अपने घर के बाहर गाड़ी को खड़ा किया था।


रात बारह बजे तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन सुबह जब उठे तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। हालांकि उनका करीब दस हजार रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed