{"_id":"643daf03ed4365d6d50c2777","slug":"girl-students-agitated-over-changing-the-route-stopped-the-bus-and-protested-ambala-news-c-18-1-knl1025-95059-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रूट बदलने पर भड़की छात्राएं, बस रोककर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रूट बदलने पर भड़की छात्राएं, बस रोककर विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। तंदवाल में सवारियों के लिए मिनी बस आने पर स्थानीय छात्राएं भड़क उठीं और बस के आगे खड़े होकर विरोध जताया। इस दौरान विरोध में उनके साथ हर रोज जाने वाली सवारियां भी शामिल रहीं। उनके अनुसार तंदवाल से अन्य गांव की सवारियां भी जाती हैं। ऐसे में मिनीबस उनके लिए नाकाफी है।
छात्राओं ने विभाग से पहले की तरह ही हरियाणा रोडवेज की बड़ी बस भेजने की मांग की है। विरोध कर रही छात्रा सिमरन, अनीम, नैन्सी, ललिता, सोहन लाल, रोशन लाल, राहुल, रिशु ने बताया कि पहले शाहबाद से साढौरा वाया तंदवाल हरियाणा रोडवेज की बड़ी बस आती थी जोकि वाया तंदवाल से चहल माजरा, सज्जन माजरी होते हुए बराड़ा जाती थी। लेकिन अब विभाग ने पीछे से करीब चार दिनों से रूट बदलते हुए मिनी बस भेजना शुरू किया है।
मिनी बस अब वाया तंदवाल से घेलड़ी, राजौली होते हुए बराड़ा जाती है। मिनी बस शाहबाद की तरफ से ही भर जाती है।
तंदवाल तीन चार गांवों की सवारियां खड़ी होती है। जिनके बैठने की जगह मिनी बस में होती ही नहीं। इसी अंबाला डीपो की बस के इस रूट पर चार चक्कर है। इससे छात्राओं सहित स्थानीय सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं के अनुसार सरकार की आेर से उनके निशुल्क बस पास बनाए गए है, लेकिन इस प्रकार तो उन्हें सरकार की निशुल्क यात्रा योजना का लाभ भी मिलता नजर नहीं आ रहा। इसके चलते छात्राओं ने विभाग से पहले वाली बस और वही रूट चलाने की मांग की। छात्रओं न मांग की है कि उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाए।