फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Gift before trial 28 new OPD, Ambala Cantt

सौगात से पहले नई ओपीडी का ट्रायल 28 को

Mon, 26 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला Updated Mon, 26 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gift before trial 28 new OPD, Ambala Cantt
सौगात से पहले नई ओपीडी का ट्रायल 28 को - फोटो : अमर उजाला
सिविल अस्पताल में नई ओपीडी को नए साल पर चालू करने पहले 28 दिसंबर को ट्रायल होगा। ये ट्रायल एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी की देखरेख में किया जाएगा। इसमें समस्त स्टाफ व ओपीडी को अंतिम रूम में उतारा जाएगा। यदि कोई अव्यवस्था होती है तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


ये जानकारी डीजी हेल्थ प्रवीण गर्ग ने रविवार सिविल अस्पताल की नई ओपीडी के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की ओर से नए साल पर ओपीडी का तोहफा देने के लिए पूरी तैयारियां चल रही हैं और बिल्डिंग में देर रात तक काम चलाया जा रहा है। इसके बाद डीजी हेल्थ ने संबंधित विभाग की मीटिंग लेकर विकास कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए और ओपीडी में तैयारियों का जायजा भी लिया। इस दौरान ओपीडी में अव्यवस्थाएं देखकर तुरंत ओपीडी को चालू करवाने के निर्देश दिए और साथ ही नई ओपीडी के ट्रायल को लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की गई।
विज्ञापन


ट्रायल में तय होगा नए साल पर ओपीडी का मिलना
डीजी हेल्थ डॉ. प्रवीण गर्ग ने बताया कि नई ओपीडी के ट्रायल का मुख्य उद्देश्य बिल्डिंग में व्यवस्थाओं को जांचना है। अगर कोई अव्यवस्थाएं होती हैं तो उसे पूरा किया जाएगा। इसके लिए 28 दिसंबर को बाकायदा नई ओपीडी बिल्डिंग में सामान तैयार करवाया जाएगा और स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकेगा कि ये बिल्डिंग पूरी तरह से अंबालावासियों को सौंपने के लिए तैयार है या फिर नहीं। इसके बाद आलाधिकारियों की ओर से ही नई ओपीडी की ओपनिंग डेट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री अनिल विज ने भी दिए निर्देश
नई ओपीडी की शुरुआत को लेकर डीजी हेल्थ व सीनियर मेडिकल आफिसर, एसएमओ स्वास्थ्य मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बिल्डिंग के निर्माण कार्यों के बारे में चर्चा की और जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिया। मीटिंग के दौरान मंत्री अनिल विज ने ओपीडी में खासतौर पर डेंटल चेयर, ई उपचार को शुरू करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि ओपीडी में नए साल से पहले ही सभी कमियों को दूर किया जाना चाहिए। इसके बाद डीजी हेल्थ ने नई ओपीडी में आकर पीडब्लूडी, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य विभागों की मीटिंग ली और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए।


ओपीडी की शुरुआत से पहले 28 दिसंबर को ट्रायल लिया जाएगा। इस दौरान ओपीडी में डॉक्टरों के उपकरणों व मशीनों को लगाकर पूरी जांच की जाएगी। ये पूरा ट्रायल एडीशनल चीफ सेक्रेटरी के देखरेख में होगा।
-डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed