फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Get Thbajari not mean that a man holds

तहबाजारी का मतलब ये नहीं कि पक्के काबिज हो जाओ

Sat, 12 Apr 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 12 Apr 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
Get Thbajari not mean that a man holds
अंबाला सिटी। कैंट के बाजारों में नालों और सरकारी जमीनों पर कब्जा करके बैठे दुकानदारों को हाईकोर्ट ने एक और झटका दे दिया है। दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। जिसमें दुकानदारों ने प्रशासन की तोड़फोड़ की कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया था और हाईकोर्ट से राहत की मांग की थी। दुकानदारों की इस याचिका को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बैंच ने खारिज कर दिया है। लेकिन उसके बाद ये दुकानदार शुक्रवार को हाईकोर्ट में फिर पेश हुए। क्योंकि शुक्रवार को प्रशासन ने भी इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के बारे में हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करना था। दुकानदारों ने हाईकोर्ट को बताया कि वे हर साल निगम में तहबाजारी देते हैं, इसलिए नालों को कवर करने में निगम को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने यह टिप्पणी करते हुए कि ‘तहबाजारी का मतलब ये नहीं कि पक्के काबिज हो जाओ’ दुकानदारों की याचिका फिर से खारिज कर दी है।
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम के अफसर व अंबाला के  पूर्व डीसी भी उपस्थित रहे।  याचिका खारिज होने के बाद दुकानदारों ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई कि कम से कम तोड़फोड़ के दौरान दुकानों के सामने जो स्थिति है, उसे तो ठीक करवा दिया जाए। इस  पर हाईकोर्ट ने दुकानदारों को सलाह दी है कि वे इस बारे में नगर निगम से बातचीत करें, वे ही इसे ठीक करवा सकते हैं। लेकिन तहबाजारी के बाद नालों और सरकारी जमीन पर पक्का कब्जा किसी भी सूरत में नहीं हो सकता।
विज्ञापन

---
पसोपेश में दुकानदार
हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद प्रशासन भी सख्ती के मूड में हैं। दुकानदार भी पसोपेश में हैं। उल्लेखनीय है कि सदर बाजार, न्यू सदर  बाजार, बजाजा बाजार, हनुमान मार्केट, कपड़ा मार्केट सहित तमाम बाजारों ने नालों व सरकारी  जमीनों पर 10 से 20 फीट तक कब्जा किया हुआ है। पुराने नाले तो पक्के कब्जों की भेंट चढ़ गए हैं। ये दुकानदार अभी नगर निगम के पूर्व अफसरों व कर्मचारियों से मिलीभगत कर सरकारी जमीन व नालों पर कब्जों को पक्का करते गए और कब्जों में नाले गायब ही हो गए।अब हाईकोर्ट की इस टिप्पणी से दुकानदार मुश्किल में हैं। प्रशासन ने भी दुकानदारों को चेतावनी दे दी है कि वे नालों से पीछे हट जाएं, नहीं तो तोड़फोड़कर नाले खुलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed