{"_id":"6a8b609543cb6cbe810cdb53","slug":"two-miscreants-snatched-gold-earrings-from-an-elderly-woman-ambala-news-c-36-1-sknl1017-168307-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से झपटीं सोने की बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से झपटीं सोने की बालियां
विज्ञापन
- एसपी आ रहे बोलकर उलझाया, वारदात कर स्कूटी पर भाग निकले
- प्रेमनगर में घर के बाहर बैठी महिला को बनाया निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। प्रेमनगर में शनिवार शाम घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को चकमा देकर दो बदमाश कानों से सोने की बालियां झपट ले गए। बदमाशों ने बुजुर्ग पुष्पा रानी (77) को यह बोलकर झांसे में लिया था कि एसपी आ रहे हैं, चेकिंग चल रही है। इतने में वह कुछ समझ पातीं कि झपटमारी कर भाग गए। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने झपटमारी की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्रेमनगर निवासी बुजुर्ग पुष्पा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब 7:15 बजे वह अपने मकान के बाहर गली में कुर्सी पर बैठी थीं। एक पैदल युवक उनके पास आया और कहने लगा कि एसपी आ रहे हैं। वृद्धा जब तक कुछ समझ पातीं, तभी एक अन्य युवक स्कूटी पर वहां पहुंचा। जो सिर पर हेलमेट पहना हुआ था।
मौका देखते ही पहले से खड़े युवक ने उनके दोनों कानों से सोने की बालियां झपट लीं और स्कूटी सवार साथी के साथ बैठकर भाग गया। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।