फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   GDCE scheme gets two-year extension

Ambala News: जीडीसीई योजना को मिला दो साल का विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
GDCE scheme gets two-year extension
- रेलवे कर्मचारियों का राहत, अब 2028 तक मिलेगा पदोन्नति का मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे में नौकरी कर रहे ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल मंत्रालय ने जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (जीडीसीई) योजना को अगले दो साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश (आबीई न. 12/2026) के अनुसार, अब यह योजना 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी।
रेलवे बोर्ड के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सीधी भर्ती कोटे की 25 प्रतिशत रिक्तियों को भरने के लिए इस योजना को निरंतर जारी रखने पर विचार किया जा रहा था। बोर्ड ने अब इसकी समय-सीमा को 31 मार्च 2026 से बढ़ाकर 2028 तक करने पर मुहर लगा दी है। इससे उन कर्मचारियों को लाभ मिलेगा जो विभागीय परीक्षा के माध्यम से उच्च पदों पर पदोन्नत होना चाहते हैं।
विज्ञापन

1993 से चल रही योजना
जीडीसीई योजना की शुरुआत 20 अगस्त 1993 को एक वर्ष के लिए की गई थी। तब से कर्मचारियों के हितों को देखते हुए समय-समय पर इसकी अवधि बढ़ाई जाती रही है। इससे पहले इसकी समय-सीमा 31 मार्च 2024 को बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा की प्रक्रिया और अन्य स्पष्टीकरण पुराने आदेशों के अनुसार ही लागू रहेंगे। सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

- अजय गोयल, उप-निदेशक, रेलवे बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed