{"_id":"6500c942bbb89e27de03fa84","slug":"gaushala-refused-to-take-animals-corporation-team-did-not-reach-the-sector-ambala-news-c-36-1-amb1002-10276-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गोशाला ने पशुओं को लेने से किया मना, सेक्टर में नहीं पहुंची निगम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गोशाला ने पशुओं को लेने से किया मना, सेक्टर में नहीं पहुंची निगम की टीम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर 9 में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम ने प्रयास जरूर शुरू किए, मगर इस कार्य में अब दिक्कत पेश आ रही है। इसके लिए दो से तीन दिन तक ही अभियान चल सका।
इसके बाद सोमवार और मंगलवार दोनों ही दिन पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम नहीं आ सकी। जिसमें सोमवार को तो नगर निगम की गाड़ी खराब हो गई थी, जिसके कारण टीम पशुओं को नहीं पकड़ सकी। मंगलवार को नगर निगम कर्मियों के सामने यह दिक्कत आ गई कि जिस गोशाला में वह पशुओं को भेज रहे थे उसने पशु लेने से ही मना कर दिया।
अब दो दिन पहले भी कर्मचारियों ने बड़ी मिन्नतें कर गोशाला को पशुओं को लेने से के लिए तैयार किया था। मगर अब पशुओं को न लेने से पशु पकड़ने वाली टीम को भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोग नगर निगम टीम का करते रहे इंतजार
इस अभियान को लोगों ने ही सिरे चढ़ाया था। इसमें गुरु की रहमत संस्था से बिम्पी रेखी ने बताया कि अभी तक इस अभियान में नगर निगम और पुलिस दोनों का साथ मिल रहा था। पुलिस कर्मी भी जिस समय पशुओं को टीम पकड़ती है तब यातायात ठीक कराते हैं। इसी प्रकार अभी तक नगर निगम की टीम भी समय से पहले आने की सूचना दे देती थी। इसके बाद सेक्टरवासी टीम के साथ जाकर पशुओं को पकड़वा रहे हैं। मगर दो दिनों से नगर निगम की पशुओं काे पकड़ने वाली टीम भी परेशान है। क्योंकि गोशाला संचालक पशुओं को ले नहीं रहे हैं। इधर गोशाला संचालकों की मांग है कि सरकार उनके देय का पहले भुगतान करे इसके बाद ही कोई पशु आगे लिया जाएगा।
नगर निगम में आला अधिकारी अवकाश पर
नगर निगम में यह मामला ऐसे समय में फंसा है जब कि दो बड़े अधिकारी अवकाश पर है। ऐसे में सेक्टरों में पशुओं को पकड़ने का अभियान दोबारा से कैसे चलेगा इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि सेक्टर 9 में एक बेसहारा पशु के द्वारा कई लोगों को मारा गया था, जिसके बाद सेक्टरवासी नगर निगम की व्यवस्था से नाराज हैं। इस मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हस्तक्षेप के बाद नगर निगम ने आनन-फानन में पशुओं को पकड़ने के लिए कार्रवाई की है। -
हमने अभी तक 60 से अधिक पशुओं को पकड़वाया है। आगे भी यह व्यवस्था जारी रहेगी। अगर कोई दिक्कत आई है तो समन्वय के साथ काय्र कराया जाएगा। पिछले दिनों हमने सुल्लर गोशाला को पशुओं काे रखने के संबंध में कहा भी था।-
शक्तिरानी शर्मा, मेयर, अंबाला शहर