फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   garbage plantation ambala

50 किलो से ज्यादा कूड़ा निकला तो खुद करना हो निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
garbage plantation ambala
गंदगी से जूझ रही छावनी को स्वच्छ करने के लिए नगर नगर परिषद सदर ने बड़ा कदम उठाया है। पहल करते हुए नगर परिषद ने सदर एरिया में 50 किलोग्राम या इससे ज्यादा रोजाना कूड़े का उत्पादन करने वाले होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल, कॉलेज, मैरिज पैलेस व अन्य संस्थानों को खुद ही गीले-सूखे कूड़े का निस्तारण करने के आदेश जारी किए हैं। ऐसा नहीं करेंगे तो नगर परिषद की ओर से जुर्माना भी लगाएगा। अच्छी बात यह है कि नगर परिषद के आदेशों के अनुसार कई होटल, रेस्टोरेंट, कॉलेज आदि संस्थान इस पर अमल कर चुके हैं, लेकिन जो रह गए हैं उनके खिलाफ नगर परिषद सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए अब उनके चालान काटे जाएंगे। बाकायदा इसके लिए नगर परिषद की टीम द्वारा छापेमारी भी की जाएगी कि आखिर उनका कूड़ा कहां जा रहा है।
विज्ञापन

कैसे करेंगे कूड़े का निस्तारण, देना होगी एग्रीमेंट
कूड़े के निस्तारण का जिम्मा उठाने के साथ-साथ संबंधित संचालक को एक एग्रीमेंट की कॉपी भी देनी होगी कि आखिर वह निकलने वाले कूड़े को गीला और सूखा कर उसका निस्तारण कहां कर रहे हैं। कहीं कूड़ा खुली जगह में तो नहीं फेंका जा रहा है। दबाया जा रहा है तो कहां ताकि उस कूड़े से कहीं गंदगी न फैले। यदि किसी को भी कूड़ा दे रहे हैं तो उससे भी एक एग्रीमेंट की कॉपी लेकर देनी होगी जिसमें वह जिम्मेदार होगा कि वह कूड़ा ले रहा है और उसका किस काम के लिए इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन

सूअर पालन केंद्र तो कोई गोशाला में दे रहा कूड़ा
50 किलोग्राम से ज्यादा कचरा निकलने वालों पर नगर परिषद की सख्ती का असर भी देखने को मिल रहा है। जिस कूड़े केे पहले वह इधर-उधर फेंक दिया करते थे अब उसका बिलकुल सही इस्तेमाल कर रहे हैं। कार्यालय में पहुंची एग्रीमेंट की कॉपी में जहां कोई सूअर पालन करने वालों को कूड़ा देने का एग्रीमेंट दे रहा है कि वह उन्हें खिलाने का काम आएगा। इसी तरह कुछ होटल संचालकों ने कूड़े के लिए गोशालाओं से भी संपर्क कर लिया है। समय-समय पर कूड़े को अलग कर इस्तेमाल का कूड़ा यानी खाने-पीने का सामान वहां भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 किलोग्राम से अधिक कूड़े के खुद निस्तारण के लिए होटल, कॉलेज, ढाबा, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस सहित स्कूलों को बोला गया था। कुछ ने कूड़े का निस्तारण करने का एग्रीमेंट जमा करवा चुके हैं जो रहे गए हैं उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई के साथ-साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
-रितू, ओडीएफ इंचार्ज, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed