फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Frustrated, the lives of two friends

परेशान होकर दो दोस्तों ने दी जान

Sun, 18 May 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 18 May 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Frustrated, the lives of two friends
बराड़ा से केसरी रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर शुक्रवार देर रात दो दोस्ताें ने ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी।
विज्ञापन


दोनों दोस्त रेलवे ट्रेक पर अपनी गर्दन रखकर लेट गए और ट्रेन ने दोनों की गर्दन धड़ से अलग कर दी। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया।  पुलिस ने दावा किया है कि दोनों दोस्त किसी बात को लेकर खासे परेशान थे, इसीलिए उन्होंने अपनी जान दे दी है।

जीआरपी पुलिस के एएसआई परमजीत व एएसआई रामबचन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात केसरी स्टेशन मास्टर ने बताया कि बराड़ा से केसरी रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर दो युवकाें के शव पडे़ हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो देखा कि रेलवे लाइन के बीच दो युवक एक-दूसरे का हाथ थाम कर मृत पडे़ थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


एक मृतक युुवक की जेब से 182 रुपये व दूसरे की जेब 1390 रुपये, मोबाइल व पहचान पत्र मिला जिसमें युवक की पहचान मूलरूप से बिहार के भागलपुर निवासी बिहारी तांती के  रूप में हुई जबकि दूसरे युवक की पहचान मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी सरोज के रूप में हुई। दोनों युवक बराड़ा की जनता कालोनी में रहते थे और सफेदी करने का काम करते थे। बिहारी तांती से मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। शनिवार को पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और शव मिला
उधर, शनिवार  सुबह के समय उसी जगह से कुछ ही दूरी पर एक और शव मिलने की सूचना मिला। जांच अधिकारी धर्मबीर जीआरपी अंबाला मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि शायद चलती ट्रेन से गिरने से यह मौत हुई है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed