फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

खुद को बताया एसबीआइ कर्मी, धोखे से क्रेडिट कार्ड नंबर पूछा खाते से साफ किए 30 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
froud
ठगों ने एसबीआई कर्मी बताकर अशोक विहार के मोहित से क्रेडिट कार्ड नंबर पूछ लिया। इसके बाद खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। 11 अक्तूूबर की घटना में मोहित ने अपने स्तर पर बैंक से जानकारी निकाली लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। चौकी नंबर एक में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई व पैसे वापस दिलाने की मांग की। कोतवाली थाने में पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया। एसपी अभिषेक जोरवाल ने लोगों से आधार कार्ड, एटीएम, पेटीएम, क्रेडिट कार्ड व बैंक दस्तावेजों की जानकारी न देने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार मोहित कपड़ा मार्केट में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना की शाम करीब साढ़े सात बजे उसे फोन करने वाले ने स्वयं को एसबीआई कर्मी बताया। उससे क्रेडिट कार्ड नंबर मांग लिया। किसी हेराफेरी से अंजान उसने उसे नंबर बता दिए। कुछ मिनट बाद उसके खाते से 20 हजार और 10 हजार निकल गए। कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश के अनुसार मोहित से साइबर अपराधियों ने 30 हजार की ठगी की है। बैंक रिकार्ड लिया जाएगा ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed