फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का लालच देकर 8.77 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
froud
अंबाला। कबूतरबाजी के मामले में पुलिस ने कुरुक्षेत्र के सिरसमा गांव के रविंद्र सिंह व विशाल का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर 8.77 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने सलोनी सलूजा को भी आरोपी बनाया हुआ है। उसे भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

दरअसल मुलाना एरिया के नुर्द गांव के रहने वाले रणबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर रविंद्र सिंह व विशाल के साथ सलोनी सलूजा पर साजिशन धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। उसने बताया कि था कि वह अपने बेटे साहिल नेहरा को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए उसके बेटे ने 2018 में आईलेट्स की परीक्षा भी पास की थी। यमुनानगर के रिश्तेदार अनिल ने उन्हें सिरसमा के रविंद्र सिंह के बारे में बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह उसके झांसे में आ गया और विदेश भिजवाने के नाम पर उक्त आरोपियों ने धीरे-धीरे उसने 8.77 लाख रुपये की राशि ले ली। पूरे पैसे देने के बावजूद आरोपियों न तो उसके बेटे को विदेश भेजा न ही पैसे वापस किए। बाद में फाइल रिजेक्ट होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed