{"_id":"5ed0162d8ebc3e90373017ad","slug":"froud-ambala-news-knl323126136","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अंबाला शहर निवासी एजेंट सोने के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह निवासी अहमदपुर ने बताया कि अंबाला शहर के मानव चौक वासी एजेंट सोनू ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये लिये थे। उसने 29 मई 2019 को अमेरिका के लिए भेज दिया था। लेकिन जब फ्लाइट एक्वाडोर पहुंची तो वहां एजेंट सोनू का जानकार उसे लेने आया। यहां पहुंचने पर उसे एक दिन होटल में ठहराया गया। उसके बाद वहां उसे एक बस में बैठाकर कोलंबिया पहुंचा दिया।
पीड़ित के अनुसार उसे एक जगह से दूसरी होकर वह अंत में मैक्सिको की दीवार फांद कर 30 अगस्त 2019 को अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंच गया। हरप्रीत ने बताया कि वहां पर उन्हें अमेरिका पुलिस ने पकड़कर वापस भारत भेज दिया। हरप्रीत ने शिकायत दी है कि आरोपी ने उसे 13 लाख की धोखाधड़ी कर अवैध तरीके से अमेरिका भेजा था। जांच अधिकारी गुरमैल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।