फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

ग्राम सचिव और पंचों के फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले 17.2

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
froud
ग्राम सचिव और ग्राम पंचों के हस्ताक्षर कर पंचायती खाते से 17 लाख 28 हजार 128 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में दो गांव के सरपंचों को निलंबित कर दिया गया है। अब इन दोनों गांव के सरपंच पंचायत की किसी भी कार्रवाई या बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। डीसी अशोक कुमार ने बुधवार को यह कार्रवाई की। सस्पेंड होने वाले सरपंचों में मियांपुर के कर्मचंद और उज्जल माजरी के लखविंद्र सिंह शामिल हैं। सीएम विंडो पर डाली गई शिकायतों की जांच में दोषी पाए जाने पर डीसी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

बहुमत वाले पंच को रिकार्ड सौंपने के आदेश
दोनों ही पंचों को सस्पेंड करने के साथ-साथ डीसी ने यह भी आदेश जारी कर दिए हैं कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 (2) के तहत पंचायत की किसी भी कार्रवाई या बैठक में भाग नही ले सकेंगे और ग्राम पंचायत की जो भी चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड है, वह तुरंत बहुमत वाले पंच को देंगे।
विज्ञापन

2017-18 में किया गबन
गांव मियां माजरा के सरपंच कर्मचंद के खिलाफ मुख्यमंत्री घोषणा में 2017-18 में एससी चौपाल के निर्माण के तहत ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर 6 लाख 55 हजार रुपये की राशि गबन करने का आरोप लगाया गया था। इसी प्रकार गांव उज्जल माजरी के सरपंच लखविंद्र सिंह पर 10 लाख 73 हजार 120 रुपये की राशि के गबन करने के आरोप गांव के ही पंच रमेश और राजेश ने लगाए थे। इसी पर कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed