फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   From the story of BJP offices to the narrated story of BJP struggle

Ambala News: भाजपा कार्यालयों की कहानी से लेकर भाजपा संघर्ष की सुनाई कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
From the story of BJP offices to the narrated story of BJP struggle
अंबाला सिटी। अंबाला में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय अंब-कमल का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर न केवल अंबाला बल्कि यमुनानगर से भी विधायक पहुंचे।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सत्ता सुख भोगना नहीं है बल्कि सत्ता को सेवा का साधन बनाया है। हरियाणा के 85 प्रतिशत गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कमी है तो उस कमी को दूर किया जायेगा। हम सबको मिलकर टीम भावना के साथ समाज को जोडना है, जितना समाज जुडेगा उतना संगठन मजबूत होगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद रतनलाल कटारिया, संगठन मंत्री हरियाणा रविन्द्र राजू, विधायक धनश्याम दास अरोड़ा, विधायक असीम गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालयों की सुनाई कहानी
इस दौरान उन्होंने रोहतक में बने पहले भाजपा कार्यालय और फिर पंचकूला में बने दूसरे कार्यालय से लेकर अंबाला शहर के सर्राफा बाजार में बने कार्यालय और उनके निर्माण व सुधार की कहानियों को सुना कार्याकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 1951 से जनसंघ की शुरूआत हुई थी, बहुत कठिनाईयों से भाजपा पार्टी को खडा करने का काम किया गया है। उस समय भुने हुए चने व गुड़ खाकर कार्यकर्ता पार्टी संगठन का काम करते थे। उन्होंने कहा कि रोहतक में सबसे पहले वर्ष 1993 में पार्टी का प्रदेश कार्यालय बनाया गया था। पार्टी का सिस्टम चलाने के लिए कार्यालय अहम भूमिका निभाते हैं। इसी कड़ी में वर्ष 1997 में पंचकूला में दूसरा कार्यालय बनाया गया है। आज हर जिले में भाजपा पार्टी अपने कार्यालय बना रही है, 12 का उदघाटन हो चुका है और आज 13वें कार्यालय का उदघाटन किया गया है। करनाल और यमुनानगर में बने भाजपा कार्यालयों का जल्द ही उद्घाटन होगा और हरियाणा में 6 भाजपा कार्यालयों का निर्माण चल रहा है। सिरसा में अभी प्लाट खरीदा गया है, जिस पर पार्टी का कार्यालय बनाया जायेगा। पार्टी धीरे-धीरे आगे बढ रही है, पार्टी हम सबकी है।
विज्ञापन

जैन गुरु से प्राप्त किया आशीर्वाद
श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर अंबाला शहर में पहुंचे हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रुतभास्कर जैनाचार्य वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गणिश्री धर्मरतन विजय महाराज, ऋषभ विजय महाराज आदि साधु-साधवी मंडल मौजूद रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जैन गुरु को वास्तुकला से संपन्न बनाए जा रहे मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जैन दीक्षा यानि जीवन का परिवर्तन व जैन दीक्षा स्वभाव का परिवर्तन हमारे मन में राग-द्वेष की जो गांठे बंधी है उसको तोड़ने का सरल मार्ग दीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले यह सारे मेरे प्रॉ ने तो बज उठी तालियां
कश्यप राजपूत पंजाबी वैलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित जागरण में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाखों लोगों को संबोधित किया। साथ ही मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने जैसे ही पंजाबी में कहा कि (यह सारे मेरे प्रॉ ने) तो सभी ने खूब तालियां बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed