फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   From August 5th to 7th, the Diwan will be decorated, and the Kirtani groups will delight the people.

Ambala News: 5 से 7 अगस्त तक सजेंगे दीवान, कीर्तनी जत्थे करेंगे निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
From August 5th to 7th, the Diwan will be decorated, and the Kirtani groups will delight the people.
अंबाला सिटी के पंजोखरा साहिब गांव में ​स्थित गुरुद्वारा साहिब। प्रबंधन - फोटो : Archive
गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय धार्मिक समागम का आयोजन होगा। यह समागम गुरु हरिकृष्ण साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब इस आयोजन का मुख्य केंद्र रहेगा। संगत में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस समागम में भाग लेने की उम्मीद है। यह आयोजन सिखों की समृद्ध धार्मिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गुरु हरिकृष्ण साहिब जी महाराज को बाला प्रीतम के नाम से भी जाना जाता है।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रबंधक स. कुलदीप सिंह ने बताया कि 5 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे। इसके उपरांत नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 6 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मुख्य धार्मिक दीवान सजेंगे। वहीं, रात 8 बजे से 11:00 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। इसमें रागी जत्थे संगत को निहाल करेंगे। 7 अगस्त शुक्रवार सुबह 8 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक धार्मिक दीवान चलेंगे और समाप्ति के बाद संगत को निहाल किया जाएगा। इसके अलावा, सुबह 11 बजे अमृत संचार का कार्यक्रम भी रखा गया है।
विज्ञापन


श्री हरकृष्ण साहिब की चरण स्पर्श धरती
गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब गुरु महाराज श्री हरकृष्ण साहिब की चरण स्पर्श धरती है। मान्यता है कि यहां जो भी सच्चे मन व निष्ठा से पवित्र सरोवर में स्नान करके गुरु चरणों में माथा टेकता है, उसके सब दुख-दर्द दूर होते हैं और वो मानसिक व शारीरिक रूप से भी स्वस्थ होता है। गुरुद्वारा साहिब के मुख्यग्रंथी भाई बूटा सिंह ने बताया कि गुरु महाराज के इस पवित्र स्थान पर बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्गों को आशीर्वाद मिला है और उनकी बरसों पुरानी बीमारियां दूर हुई हैं। यहां अंबाला के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी आदि से भी काफी संख्या में संगत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed