फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froad

विदेश भेजने पर अलग-अलग मामलों में 31.50 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
froad
विदेश भेजने के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 31.50 लाख रूपये की ठगी के मामले दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अंबाला छावनी स्थित डिफेंस कॉलोनी सेक्टर सी निवासी बलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई 2019 को अंबाला शहर स्थित गांव गणेशपुर थाना शहजादपुर में मक्खन लबाना चितड़ा फौजी निवासी मानव चौक ने उसके भतीजे यशप्रीत सिंह से विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रूपये ले लिये । उसने न तो विदेश भेजा न ही पैसे लौटाए। दूसरे मामले में खंड शहजादपुर के गांव कोड़वा निवासी प्रदीप कुमार ने थाना शहजादपुर में पुलिस को शिकायत दी की फरवरी 2019 के दौरान कप्तान सिंह निवासी बकनौर थाना नग्गल जिला अंबाला ने उसके बेटे अनुज पाल से विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रूपए ले लिए परंतु न विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। तीसरे मामले में युवक से विदेश भेजने के नाम एक हजार डॉलर की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है । पुलिस को दी शिकायत में खंड शहजादपुर के गांव धनाना निवासी डिंपल ने शिकायत में बताया कि 12 मई 2019 को गांव धनाना के लाभ सिंह निवासी टंडा पटियाला पंजाब व कुलदीप सिंह निवासी तसीम्बली पंजाब ने उसके भाई मंदीप सिंह से विदेश भेजने के नाम पर एक हजार डॉलर करीब 50 हजार की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने तीनों मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed