फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Freezing cold, mercury moving towards zero reached 4.4 degrees

ठंड हुई प्रचंड, शून्य की ओर बढ़ रहा पारा 4.4 डिग्री तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Freezing cold, mercury moving towards zero reached 4.4 degrees
जिले में ठंड प्रचंड हो गई है। हालात यही रहे गई तो अगले सप्ताह तक अंबाला का पारा शून्य डिग्री तक पहुंच सकता है। पिछले चार दिनों की बात करें तो न्यूनतम तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। ठंड इतनी बढ़ गई है कि पिछले दो दिनों में ही रात के तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट हुई है। मंगलवार-बुधवार रात जिले का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया था जोकि बुधवार-वीरवार रात लुढ़कर 4.4 डिग्री पहुंच गया यानि 24 घंटे में ही 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंलवार से वीरवार तक जिलेभर में धूप भी निकल रही है, लेकिन इसके बावजूद जिले का पारा चढ़ नहीं पा रहा। वीरवार को भी शाम चार बजे तक धूप खिली लेकिन अधिकतम पारा बुधवार के मुकाबले करीब दो डिग्री की गिरावट के साथ 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। यही कारण रहा कि सुबह से लेकर दोपहर और फिर शाम से लेकर रात तक किसी भी पल ठिठुरन बंद नहीं हुए। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है, जिन्हें माताएं रजाई में ही रखने को विवश हैं। वीरवार की स्थिति यह रही कि दुकानदार दिनभर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। यही हालत सड़कों पर वास करने वालों की रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी शीतलहर से किसी भी तरह की कोई भी निजात मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed