फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud with a woman in Ambala

Haryana: चेकिंग के बहाने ठगी, पुलिस कर्मचारी बनकर पहले उतरवाए महिला के गहने, फिर ठग बाइक पर हुए फरार

Sun, 03 Aug 2025 09:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 09:32 PM IST
सार

बाइक सवार युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से ठगी की है। रविवार सुबह यह घटना पेश आई। युवक ने सुरक्षा की दृष्टि से पहले महिला के गहने उतरवाए और फिर चालाकी से गहने बदलकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Fraud with a woman in Ambala
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेशनगर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज ठगी की घटना सामने आई है। प्रभु प्रेम पुरम, महेशनगर निवासी नीरा जैन के साथ बाइक सवार एक युवक ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर धोखाधड़ी की। नीरा जैन ने बताया कि वे सुबह ई-रिक्शा से आर्य नगर स्थित जैन मंदिर जा रही थीं। जब वे बीपीसी जैन स्कूल के पास पहुंचीं, तभी एक बाइक सवार युवक ने उनकी ई-रिक्शा रुकवाई।
विज्ञापन


ठगी का तरीका

बाइक सवार युवक ने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए कहा कि इस इलाके में पिछले दिन शाम को एक हत्या हुई है, जिसके कारण चेकिंग की जा रही है। उसी समय वहां से गुजर रहे एक पैदल युवक को भी उसने रोक लिया और चेकिंग का नाटक शुरू किया। उसने पैदल युवक की सोने की अंगूठी उतरवाई, उसे कागज में लपेटकर बैग में रख दिया। इसके बाद उसने ई-रिक्शा चालक को कुछ दूरी पर खड़ा होने को कहा और नीरा जैन से बोला आपके पहने हुए जेवरात सुरक्षित नहीं हैं। कोई वारदात हो सकती है। इन्हें उतारकर बैग में रख लें।
विज्ञापन


जेवरात की अदला-बदली

युवक ने नीरा जैन से उनकी सोने की दो चूड़ियां, एक सोने की अंगूठी और गले की सोने की चेन उतरवाई। उसने इन जेवरातों को कागज में लपेटकर उनके बैग में रख दिया। इसके बाद दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। नीरा जैन को शक होने पर जब उन्होंने बैग खोलकर देखा, तो पाया कि असली जेवरात की जगह नकली जेवरात रखे हुए थे। नीरा जैन की शिकायत पर महेशनगर थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed