फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of three lakh rupees in the name of getting a clerk

क्लर्क लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fraud of three lakh rupees in the name of getting a clerk
शहजादपुर। पीडब्ल्यूडी विभाग में युवक को क्लर्क की पक्की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसपी को दी शिकायत के बाद थाना शहजादपुर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में गुरविंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव रामनगर जिला पटियाला पंजाब का निवासी है। उसके ससुर के परिवार से चाचा ससुर बावा सिह निवासी हंडीखेड़ा शहजादपुर अंबाला का निवासी है। वह किसी साझी रिश्तेदारी के बीच में जमा हुए थे। वहां बावा सिंह ने उसके बेटों के बारे में जानकारी ली और कहा कि बेटे को पीडब्ल्यूडी विभाग में क्लर्क की पक्की नौकरी लगा देगा।
विज्ञापन

इसके लिए लिए तीन लाख रुपये लगेंगे। 27 मई 2021 को अपने गांव के नजदीक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा कालू माजरा से रुपये निकलवाकर उसे तीन लाख देकर आया। बावा सिह ने न तो आज तक उसके बेटे को नौकरी लगवाया और न ही उसके तीन लाख रुपये वापस किए। पीड़ित ने एसपी अंबाला को 22 जुलाई 2022 को शिकायत दी। शिकायत की जांच के बाद थाना शहजादपुर पुलिस ने आरोपी बावा सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed