फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 1.51 crore by making fake advance for land

Ambala News: जमीन का फर्जी बयाना करके 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.51 crore by making fake advance for land
नारायणगढ़। जमीन की रजिस्ट्री न होते हुए भी नाहन रोड निवासी राजेश कुमार ने बयाना कर लिया और एक करोड़ 51 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने पंचकूला निवासी सविता शर्मा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। सविता शर्मा ने बताया कि उनके पति अनिल शर्मा को नारायणगढ़ गौट डेरा में राजेश कुमार मिला था, उसने पति को कहा कि गांव डेरा में उसकी 4 कनाल 7 मरले जमीन है और इसे वो बेचना चाहता। अनिल शर्मा ने यह जानकारी उनके भाई गौरव सरदाना को दी और कहा कि वो हिस्सा डालकर जमीन खरीद लेते हैं। इसके बाद उनके पति अनिल शर्मा ने राजेश के साथ रक्बा डेरा गांव में कनाल 7 मरले जमीन का सौदा दो लाख रुपये प्रति मरला के हिसाब से कुल एक करोड़ 74 लाख में किया था। राजेश कुमार ने बयाना एक करोड़ 51 लाख 75 हजार रुपये में करवा दिया था। जब वो निर्धारित तारीख पर राजेश कुमार उपरोक्त की रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचे तो वो आना-कानी करने लगा। इसके कुछ देर बाद जानकारी मिली कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री राजेश कुमार के नाम नहीं है, वो वार्ड नंबर तीन निवास सुनीता रानी के नाम है। इसके बाद उन्होंने उक्त जमीन की असली मालिक सुनीता रानी के लड़के प्रदीप प्रकाश से संपर्क किया तो सुनीता रानी का लड़के प्रदीप ने बताया कि राजेश कुमार ने जमीन का कोई रुपये उन्हें नहीं दिए हैं और इसलिए वो रजिस्ट्री नहीं करवाएंगे। उनके बार-बार कहने पर भी राजेश कुमार रजिस्ट्री करवाने में असफल रहा और जब रकम वापस मांगी तो वो जान से मारने की धमकियां देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed