फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 15 lakh from a farmer in the name of sending it to Canada

Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर किसान से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 15 lakh from a farmer in the name of sending it to Canada
मुलाना। कनाडा भेजने के नाम पर डुलियानी गांव निवासी किसान गुरमेल सिंह से चंडीगढ़ की इमिग्रेशन कंपनी के मालिक ने 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। एसपी को दी शिकायत में किसान ने चंडीगढ़ के अलांटा मॉल स्थित फ्रीबर्ड एब्रोड कंपनी के मालिक के नाम धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गुरमेल सिंह ने बताया कि वह रोजगार को लेकर विदेश जाने का इच्छुक था। एक रिश्तेदार ने बताया कि फ्रीबर्ड एब्रोड कंपनी विदेश भिजवाने का काम करती है। चार मार्च 2022 को वह कंपनी के दफ्तर में गया और विदेश जाने की बात की। जहां पर उसे एक व्यक्ति व एक लड़की मिली। दोनों ने उसे बताया कि वह उसे कनाडा भेज देंगे। इसके लिए 25 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन

आरोपियों ने एक लाख रुपए दस्तावेज के खर्च के रूप में मांगे। उसने यह दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने 15 लाख रुपये की मांग वर्क परमिट व पीआर का इंतजाम करने के लिए की। प्रार्थी से पासपोर्ट की फोटो कॉपी और अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद गुरमेल ने चार मई 2022 को 15 लाख रुपये नकद दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को कोई जवाब नहीं दिया। पीड़ित ने जब विदेश भेजने के बारे में कहा तो उसे बताया कि वह अभी इंतजार करे। इसके कुछ समय बीतने के बाद आरोपी ने टाल-मटोल करना शुरू कर दिया। प्रार्थी द्वारा फर्म के कर्मचारियों से अपने वीजा के बारे में पूछने पर बाउंसर से पिटवाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed