फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud in property with cousin

Ambala News: चचेरी बहन के साथ मिलकर प्राॅपर्टी में की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud in property with cousin
अंबाला। छावनी तहसील कार्यालय एक बार फिर दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर सुर्खियों में आ गया है। अबकी बार फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अमेरिका में बैठी बहन को अंबाला में दिखा दिया और भाई के नाम लाखों रुपये की प्रॉपर्टी वाली जगह की गिफ्ट डीड तैयार कर दी गई। यह सारा खेल भाई ने अपनी चचेरी बहन के संग मिलकर किया। चचेरी बहन को ही गिफ्ट डीड से जुड़े हर काम में आगे किया और उसे ही अपनी असली यानी अमेरिका में रहने वाली बहन बताया। यह खुलासा छावनी तहसीलदार सुरेश की जांच में सामने आया है।
विज्ञापन

हालांकि, आरोपी भाई ने इसे परिवार की आपसी रजामंदी से होना बताया है। इस मामले की रिपोर्ट अंबाला कैंट एसडीएम सितेंद्र सिवाच सहित थाना प्रभारी नरेश को सौंप दी गई है। तहसीलदार ने सौंपी रिपोर्ट पर पुलिस को अब मामले की गंभीरता से जांच करने की सिफारिश की है। लाखों की यह जमीन टुंडला में है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद अब परिवार के सदस्यों के साथ-साथ शिनाख्ती व संबंधित कर्मचारियों की मिली भगत से पर्दा उठेगा। पता चलेगा कि क्या सभी को इसके बारे में पता था या नहीं। उनकी क्या भूमिका थी। आखिर कैसे फर्जी गिफ्ट डीड तैयार हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी। इससे तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है। इस मामले में रायवाली गांव के सरपंच रंजीत, नंबरदार बलकार व देवेंद्र ने तस्दीक की थी। जब मामले ने तुल पकड़ा तो उपायुक्त ने जांच एसडीएम को सौंपी। एसडीएम ने तहसीलदार से जांच रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में आरोपी की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका में रहने वाली बहन की रजामंदी से यह सब किया गया था। इस कारण उसने अपनी चचेरी बहन को पेश किया था। आरोपी के खिलाफ की गई जांच रिपोर्ट अब एसडीएम व पुलिस को सौंप दी गई है।
सुरेश, तहसीलदार अंबाला छावनी
तहसीलदार की तरफ से उन्हें रिपोर्ट मिली है और जांच करने की सिफारिश की गई है। मामले की गंभीरता से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
नरेश शर्मा, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed