फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fraud case in cloth market ambala

पांच लाख 1 हजार 478 रुपये का कपड़ा खरीदकर देनदारी से मुकरा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
fraud case in cloth market ambala
पांच लाख, एक हजार, 478 रुपये का कपड़ा खरीदने के बाद रुपये नहीं देने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। करनाल के सेक्टर-7 निवासी दुग्गल क्लॉथ हाउस संचालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ने शहर कालका चौक पर स्थित राजन इंटरप्राइजेज से कपड़ा लिया था, लेकिन पैसे नहीं लौटाए। लंबे समय तक इंतजार के बावजूद जब पैसा नहीं मिला तो सेक्टर-9 वासी मैनेजर गौरव सचदेवा ने एसपी को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा की जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद जिला न्यायवादी की राय ली गई। शनिवार बलदेवनगर थाने में धारा 420 और 406 में केस दर्ज किया गया। गौरव के अनुसार उनकी दुकान से विभिन्न जिलों के व्यापारी कपड़ा लेने आते हैं। कुछ पैसा मौके पर अदा करते हैं तो कुछ अगले चक्कर में दे देते हैं। ऐसे ही अवतार सिंह दुग्गल उनके साथ लेनदेन करने लगा। कई साल लेनदेन सही चलता रहा। मार्च, 2018 में अवतार से 1,70,589 रुपये लेने थे। इसके बावजूद व्यापार चलता रहा। बाद में जब हिसाब किया तो उसमें 5, 01, 479 रुपये बकाया दिखे। जिसे आरोपी ने एक साल तक नहीं दिया। पूछने पर गुमराह करता रहा, इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। इंस्पेक्टर हमीर सिंह के अनुसार ठगी के मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed