{"_id":"5d698a198ebc3e017941d6e0","slug":"fraud-ambala-news-knl3675294","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख की ठगी, पीड़ित के घर की नीलामी का नोटिस हुआ च स्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख की ठगी, पीड़ित के घर की नीलामी का नोटिस हुआ च स्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश जाने की चाह गुरदेव मोहल्ले में रहने वाले परमजीत सिंह को महंगी पड़ गई। विदेश जाने के लिए घर गिरवी रख 35 लाख रुपये का लोन लिया। लेकिन विदेश नहीं जा सका। आरोप हैं कि विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ 53 लाख रुपये की ठगी हो गई। जब बैंक से लोन की किस्तें टूटी तो बैंक ने घर के बाहर नीलामी का नोटिस चस्पा कर दिया। बताया जाता है कि पीड़ित ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। वहीं एक दिन पहले बताया था कि उसने पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सुसाइड नोट लिखा और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है।
जानकारी के अनुसार कस्बा के गुरुदेव मोहल्ला के परमजीत सिंह ने फेस बुक पर सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें गांव के ही दो लोगों पर अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 35 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया। उसने आगे लिखा कि मेरी कहीं भी सुनवाई नहीं की गई। मेरे घर की लोन की किस्तें पेंडिंग होने के कारण बैंक द्वारा घर पर नीलामी का नोटिस लगा दिया है। अब मेरे पास मरने के सिवा कोई रास्ता नहीं रहा है। मैं इन लोगों से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसके बाद उसका कहीं कोई अता-पता नहीं है।
परमजीत सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले बराड़ा के दो लोगों को 35 लाख रुपये की राशि वर्क परमिट पर अमेरिका जाने के लिए दी थी। जिसमें एक लाख रुपए पहले दिया था। बाद में जब उसे गलत तरीके से एक देश में छोड़ दिया था तो उससे 34 लाख रुपये मांगे थे। जिसमें उसका मकान बैंक में गिरवी रखा गया था। थाना बराड़ा प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि उसके बाद ऐसी कोई जानकारी नही है अगर आई तो मामले की जांच होगी।