फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four traffic lights from Gol Chakkar to Tangri Dam, police will handle the arrangements

Ambala News: गोल चक्कर से टांगरी बांध तक लगीं चार ट्रैफिक लाइटें, पुलिस संभालेगी व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Four traffic lights from Gol Chakkar to Tangri Dam, police will handle the arrangements
अंबाला। गोल चक्कर से टांगरी बांध तक नेशनल हाईवे नंबर 444-ए पर चार ट्रैफिक लाइटें लगा दी गई हैं। इसमें एक गोल चक्कर पर, दूसरी सप्लाई चौक, तीसरी सुभाष पार्क और चौथी महेशनगर चौक पर लगाई गई है। चारों ट्रैफिक लाइटों को अब ट्रैफिक पुलिस को सौंपने की तैयारी नगर परिषद ने कर ली है।
विज्ञापन

वहीं जल्द ही हाईवे पर निर्धारित गति को लेकर भी सूचना बोर्ड लगा दिए जाएंगे। दूसरे चरण में इन ट्रैफिक लाइटों पर कैमरे लगाने का कार्य किया जाएगा। पुलिस को बताया जाएगा कि वो अपने मोबाइल एप से अत्याधुनिक ट्रैफिक लाइट का संचालन कर सकेंगे। जिस तरफ ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होगा, वहां हरी लाइट के समय को कम व ज्यादा भी किया जा सकेगा। वहीं किसी भी विषम पर स्थिति में अगर लाइट को पीला रखना है तो वो कार्य भी एप की मदद से हो जाएगा।
विज्ञापन

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से टांगरी बांध के नजदीक 90 लाख रुपये की लागत से छह ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना नगर परिषद ने तैयार की थी। हालांकि अभी एसडी कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्र में दो जगह ट्रैफिक लाइट लगाई जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष पार्क के चौक पर शनिवार को ट्रैफिक लाइट लगा दी गई हैं।अब हाईवे पर चार ट्रैफिक लाइटें लग गई हैं। इनकी जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस के सुपुर्द की जाएगी, ताकि वो इस संचालन कर सकें।
-हरीश शर्मा, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed