{"_id":"579120974f1c1b3859c4b5a4","slug":"four-thousand-rupees-loot-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर मजदूर से चार हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर मजदूर से चार हजार लूटे
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ इलाके में दिन दिहाड़े 50 वर्षीय प्रवासी मजदूर से 4 हजार रुपये की लूट हो गई। मजदूर बेसुध हालत में मिला, वह पीएनबी बैंक में रुपये जमा करवाने जा रहा था। उसे तुरंत नारायणगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर बेसुध की हालत में उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
निवासी राज कुमार ने बताया कि राम गुलाम निवासी यूपी जोकि उसके पास पिछले कई महीनों से खेतों में काम कर रहा है और वह अपने घर के लिए 4 हजार रुपये लेकर पीएनबी बैंक नारायणगढ़ में जमा करवाने के लिए आया था। एक घंटे के बाद किसी का फोन आया कि वह अग्रसैन चौक के पास पड़ा हुआ है। जब में मौके पर पहुंचा तो देखा कि वह बेसुध हालत में था ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया या सूंघाया है। जब उसकी जेब को टटोला गया, तो उसकी जेब से 4 हजार रुपये भी गायब मिले और उसकी जेब से रूमाल में बंधा एक अखबार के कटे हुए टुकड़े लिपटे हुए थे।
उसे उठाकर सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लेकर आया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घंटे तक भी होश नहीं आया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।