{"_id":"695c1fcc387f06b7ee04aad4","slug":"four-substations-will-be-built-in-narayangarh-division-at-a-cost-of-rs-23-crore-ambala-news-c-36-1-amb1003-155869-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नारायणगढ़ डिवीजन में 23 करोड़ से बनेंगे चार सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नारायणगढ़ डिवीजन में 23 करोड़ से बनेंगे चार सब स्टेशन
विज्ञापन
- 16 केवीए सब स्टेशन जटवाड़ की क्षमता बढ़ाकर की जाएगी 25 एमवीए
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ डिवीजन में चार नए सब स्टेशन बनेंगे। इन सब स्टेशन के बनने से नारायणगढ़ और शहजादपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को सुचारू रूप से बिजली मिलेगी। इन सब स्टेशन को लगाने के लिए 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही सब स्टेशन जटवाड़ को 16 एमवीए से 25 एमवीए किया जाएगा। इन सब स्टेशन को बनाने के लिए टेंडर हो चुके हैं। जल्द वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे।
बिजली निगम की ओर से नारायणगढ़ डिवीजन के शाहपुर नुर्द, धनाना, कक्कड़ माजरा, डेरा में नए सब स्टेशन लगाए जाएंगे। शाहपुर नुर्द में सब स्टेशन पर 5.90 करोड़, धनाना में 5.30 करोड़, कक्कड़ माजरा में 5.30 करोड़, डेरा सब स्टेशन पर 8.90 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। अभी गर्मी के सीजन में कई जगहों पर ट्रांसफार्मर और फीडर ओवरलोड होने से कट लगते हैं, लेकिन इन सब स्टेशन के बनने से बिजली कट से राहत मिलेगी। वहीं, इन सब स्टेशन को इस वर्ष में तैयार किया जाएगा। जिससे लोगों को फायदा होगा। इससे पहले बिजली निगम की ओर से अंबाला शहर में भी अद्दोमाजरा, घासमंडी व उदयपुर में नए सब स्टेशन लगाए जाएंगे।
नारायणगढ़ डिवीजन के शाहपुर नुर्द, धनाना, कक्कड़ माजरा और डेरा में नए सब स्टेशन बनाए जाने हैं। इनको लेकर प्रक्रिया चल रही है। जल्द कार्य शुरू होगा। इन सब स्टेशन के बनने से गर्मी के सीजन में लोगों को सुचारू रूप से बिजली मिलने पर फायदा होगा।
विज्ञापन
- वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम