फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four special trains will run between Sirhind and Saharsa

Ambala News: सरहिंद से सहरसा के बीच चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Four special trains will run between Sirhind and Saharsa
अंबाला। आगामी त्योहार के मद्देनजर रेलयात्रियों के सुविधाजनक यात्रा के लिए रेलवे ने सरहिंद जंक्शन-सहरसा-अंबाला कैंट के बीच आरक्षित ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04526/04525 और 04528/04527 का संचालन दोनों दिशाओं में होगा।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04526 सरहिंद जंक्शन से 8, 11, 14. और 17 नवंबर को सुबह 11.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04525 सहरसा जंक्शन से 9, 12, 15 और 18 नवंबर को शाम सात बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 10.20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।| वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जं., गोंडा जं., गोरखपुर जं., सीवान जं., छपरा, हाजीपुर जं., मुजफ्फरपुर जं., समस्तीपुर जं., बरौनी जं., बेगूसराय, खगड़िया जं. और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन




इसी प्रकार 04528 सरहिंद जंक्शन 9, 13 16 एवं 19 नवंबर को सुबह 11.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम चार बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04527 सहरसा जंक्शन 10, 14, 17 एवं 20 नवंबर को शाम सात बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 10.20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के कोच वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जं., गोंडा जं., गोरखपुर जं., सीवान जं., छपरा, हाजीपुर जं., मुजफ्फरपुर जं., समस्तीपुर जं., बरौनी जं., बेगूसराय, खगड़िया जं. और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जमीन की निशानदेही, नंबरदार पर हमला

साहा। तेपला गांव के नंबरदार पर सरपंच के परिजनों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। साहा पुलिस को दी शिकायत में तेपला गांव निवासी नंबरदार जुगल किशोर ने बताया कि साहा के पटवारी, कानूनगो और सचिव गांव में खसरा नंबर 123,120,109 जमीन की निशानदेही करने पहुंचे थे। इस दौरान वह भी टीम के साथ था। तभी सरपंच की माता सीतो, नरेंद्र पुत्र जोगिंद्र सिंह, शेर सिंह और उसके दोनों बेटों ने जुगल किशोर व उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसके दो मोबाइल और दो बाइक भी जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed