फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four pass, 10 fail in driving test in front of SDM

Ambala News: एसडीएम के सामने ड्राइविंग टेस्ट में चार पास, 10 फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Four pass, 10 fail in driving test in front of SDM
अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आए आवेदकों के टेस्ट लेते एसड
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय में नवनियुक्त एसडीएम लक्षित सरीन प्रभार लेते ही सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को उप मंडल कार्यालय छावनी में ड्राइविंग टेस्ट के लिए आए आवेदकों की वाहन चलाने की परीक्षा अपने सामने ही ले ली। इसमें 14 आवेदकों ने भाग लिया, जिसमें से 10 आवेदक फेल हो गए।
विज्ञापन

इस परीक्षा में चार ही आवेदक पास हो सके। रोचक बात तो यह है कि परीक्षा में दो आवेदक अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने आए थे। इसमे एक आवेदक आठ साल से तो दूसरा आवेदक 12 साल से चौपहिया वाहन चला रहा था। मगर ये आवेदन भी फेल हो गए। यह देखकर आसपास खड़े लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि ड्राइविंग टेस्ट के दौरान अधिकारी अपने अधीनस्थों को मौके पर भेज देते हैं। वहीं, अधीनस्थ मनमर्जी से वाहनों को चलाकर लाइसेंस स्वीकृत कर देते हैं। मगर बुधवार को ऐसा नहीं हुआ। नियमानुसार अगर तीन बार ड्राइविंग टेस्ट में आवेदक फेल हो जाता है तो उसे आगे टेस्ट के लिए 300 रुपये सरकारी खजाने में जमा करने होंगे। वहीं एसडीएम भूतल पर बने कार्यालयों का निरीक्षण करने भी पहुंचे थे। इसमें आधार सेंटर, चुनाव कार्यालय, अंत्योदय सरल केंद्र, तहसील, कांफ्रेंस रूम, सेंट्रल लाइब्र्रेरी, ट्रेजरी आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक मोड़ पर नहीं दे सके इंडीगेटर
ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा के लिए आए कुल 14 आवेदकों में से छह आवेदक दोपहिया वाहन चालक थे। जिसमें से तीन बाइक व स्कूटी सवार पास हो गए। वहीं कर्मचारी द्वारा आवेदकों को निर्देश दिए गए थे कि इंडीगेट के साथ बाइक या स्कूटी मोड़नी है। मगर एक लड़की स्कूटी के इंडीगेटर नहीं जला पाई और वापसी में मोड़ पर ही एक्टिवा बंद हो गई। ऐसे में उसे फेल कर दिया गया। वहीं अन्य दो आवेदक भी ट्रेफिक नियमों का पालन नहीं कर सके।

12 साल से चला रहा हूं कार
छावनी के वशिष्ठ नगर निवासी रविंद्र ने बताया कि उसने अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाना था। वह 12 साल से चौपहिया वाहन चला रहा है। लेकिन वाहन टेस्ट में उसे फेल कर दिया। क्योंकि उसने गाड़ी को गलत मोड़ दिया।

गाड़ी नेपाल तक चलाई मगर टेस्ट में फेल
इसी तरह से छावनी के पूजा विहार निवासी अमरजोत ने बताया कि वह 8 साल से गाड़ी चला रहा है और अपनी गाड़ी को लेकर नेपाल तक गया है। उसे भी टेस्ट में फेल कर दिया, क्योंकि उसने गाड़ी को बैक किया था।




वर्जन

सड़क पर चलते समय हमें कई प्रकार के नियमों की जानकारी होनी चाहिए तो हम सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। कई बार देखा गया है कि लोगों को नियमों की जानकारी ही नहीं होती। अब जो ड्राइविंग टेस्ट में पास होगा उन्हें ही लाइसेंस जारी किया जाएगा।

-लक्षित सरीन, एसडीएम अंबाला छावनी

अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आए आवेदकों के टेस्ट लेते एसड

अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आए आवेदकों के टेस्ट लेते एसड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed