फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   four national and one state highway jam

तीन घंटे चार नेशनल और एक स्टेट हाईवे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
four national and one state highway jam
कड़ासन में पंचकूला नेशनल हाईव जाम कर बैठे किसान - फोटो : Ambala
कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने जिले में तीन नहीं बल्कि चार नेशनल और एक स्टेट हाईवे शनिवार को 3 घंटे जाम रखे। अंबाला-अमृतसर, धनाना में देहरादून, कड़ासन में पंचकूला और बराड़ा में जगाधरी नेशनल हाईवे के अलावा अंबाला-हिसार हाईवे भी जाम रहा।
विज्ञापन

जाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला। जब तक किसान सड़क पर बैठे रहे तब तक प्रशासन और पुलिस की सांसें अटकी रहीं। जिला प्रशासन सीआईडी व अपने कर्मियों के माध्यम से पल-पल की जानकारी जुटता रहा, लेकिन अन्नदाता ने अपना संयम नहीं खोया और धीरज से काम लेते हुए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखा।
विज्ञापन

हालांकि अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे अंबाला में नहीं बल्कि सैन माजरा कुरुक्षेत्र में जाम रहा, लेकिन इसके चलते अंबाला से हिसार और कैथल जाने वालों को दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ा। इसी तरह पिहोवा की ओर से अंबाला शहर आने वालों को भी परेशानियां झेलनी पड़ीं। उधर, पुलिस प्रशासन ने भी सतर्कता और धैर्य से काम लिया। जाम से पहले ही पुलिस ने रूट को डायवर्ट कर दिया। इससे स्थिति खराब नहीं हुई। जाम को देखते हुए पुलिस की पांच कंपनियां अलग-अलग जगह तैनात रहीं। इसके अलावा प्रशासन ने फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस इत्यादि की भी व्यवस्था की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों ने युवाओं को थपकी दे जोश को दिखाई सही रहा
आंदोलन के दौरान कई बार स्थिति विकट हो गई। एक शंभू बार्डर पर पंजाब की ओर दोपहर करीब दो बजे स्थिति बिगड़ गई। एक वाहन में कुछ लोगों के चलते युवा किसान भड़क गए और स्थिति विकट हो गई लेकिन मौके पर मौजूद बुजुर्ग और सीनियर किसान नेताओं ने थपकी देकर इस युवा जोश को शांत करवाते हुए लंगर बरताने व अन्य सेवा में लगाए रखा। इसीलिए स्थिति नहीं बिगड़ते-बिगड़ते टल गई।

कार्ड दिखाए तो किसानों ने खुद खड़े होकर वाहनों को निकलवाया
जाम के दौरान यदि किसी मरीज के तीमारदार ने गाड़ी में पड़े मरीज और उसकी पर्ची दिखाई तो किसानों ने खुद खड़े होकर पहले राह में बैठे अपने किसान भाइयों का उठाया, बल्कि जहां बीच में गाड़ी खड़ी दिखी उन्हें भी हटाया और जाम से निकलवाने में पूरी मदद की। इसी तरह एंबुलेंस और सैन्य की वर्दी पहनकर अपनी गाड़ी में जाने वालों को भी किसानों ने नहीं रोका। हालांकि किसी अन्य वाहन जैसे सवारियों से भरे ऑटो, निजी वाहन, किसी को किसानों ने जाम के 3 घंटे के दौरान आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed