फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four miscreants stabbed a young man in the chest with the intention of robbery, he died in Chandigarh PGI

Ambala News: लूट के इरादे से चार बदमाशों ने युवक की छाती पर मारा चाकू, चंडीगढ़ पीजीआई में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants stabbed a young man in the chest with the intention of robbery, he died in Chandigarh PGI
अंबाला। लूटपाट के इरादे से हाईवे स्टार ढाबा के काम करने वाले युवक की दो बाइक सवार चार बदमाशों ने छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। टिहरी गढ़वाल निवासी 30 वर्षीय साहिल बिष्ट बुधवार रात 11 बजे ढाबे पर काम करने के बाद अपने कमरे पर जा रहा था। करीब 200 मीटर की दूरी पर ही चार बदमाशों ने छीनाझपटी का प्रयास करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए खून से लथपथ हालत में ही साहिल होटल में भागा। घायल अवस्था में साहिल को शहजादपुर सीएचसी से चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शहजादपुर थाना पुलिस ने होटल के कोषाध्यक्ष पंकज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर लूटपाट व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



होटल पहुंचने के बाद ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था साहिल

छाती पर हमले के बाद खून से लथपथ हालत में साहिल होटल में पहुंच गया था। कोषाध्यक्ष पंकज से चंद सेकेंड बात करने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी खून से लथपथ हालत में साहिल कैद हो गया था। तभी होटल का स्टाफ कार के जरिये शहजादपुर सीएचसी ले गए थे। उधर, सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे।
विज्ञापन


दो साल से होटल पर करता था तंदूर का काम
शिकायतकर्ता पंकज ने बताया कि साहिल मूलरूप से टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था। दो साल से होटल पर तंदूर शैफ का काम कर रहा था। शहजादपुर में ही एक कमरा किराये पर लेकर रहता था। रोजाना की तरह वह काम खत्म करने के बाद बुधवार रात को होटल से घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



लूट के इरादे से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने साहिल की हत्या की है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का ठोस सुराग लग सके। - अशोक कुमार, सब इंस्पेक्टर, शहजादपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed