फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four men and one woman died in a collision between two buses

दो बसों की भिड़ंत में चार पुरुष व एक महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four men and one woman died in a collision between two buses
चंडीगढ़ अंबाला नेशनल हाइवे स्थित सुल्तानपुर के पास अल सुबह हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस ? - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अंबाला-दिल्ली हाईवे पर सुलतानपुर के पास हुई दो बसों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की सुबह करीब तीन बजे हुआ जब यूपी नंबर की वॉल्वो बस जम्मू से दिल्ली की ओर लौट रही थी। तभी हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में छत्तीसगढ़ निवासी मीना देवी-44 और रोहित-53 के अलावा झारखंड निवासी राहुल-21 तथा यूपी के कुशीनगर निवासी प्रदीप-22 शामिल हैं। वहीं एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू व कश्मीर में काम करने वाले लोगों को लेकर वॉल्वो बस रवाना हुई थी। वहीं बस में वैष्णो देवी के दर्शन कर कई सवारियां वापस लौट रहीं थी। तभी अंबाला में सुलतानपुर के पास हरियाणा नंबर की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में जम्मू से दिल्ली की ओर जा रही बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि हरियाणा नंबर की बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस को बुलाकर मृतकों और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई, जबकि आठ घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बलदेव नगर के इंचार्ज अजैब सिंह ने बताया कि हरियाणा नंबर की वॉल्वो बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed