फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four lakh rupees seized in plot deal

Ambala News: प्लाॅट के सौदे में चार लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees seized in plot deal
अंबाला। कच्चा बाजार निवासी ओकेश अग्रवाल से धोखे से किसी ओर प्लाट का सौदा करवाने के नाम पर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पैसे लेकर रजिस्ट्री नहीं कराई।
विज्ञापन

पुलिसवालों के साथ मिलीभगत करके शिकायत बंद करवाने के मामले की दोबारा जांच करवाने की मांग उठाई। अंबाला कैंट पुलिस ने सेक्टर-9 के हाउसिंग बोर्ड निवासी कुलदीप त्यागी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में कच्चा बाजार निवासी ओकेश ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ एक प्लाट बेचने का सौदा 10 लाख रुपये में किया था। जिसका बतौर बयाना 4 लाख रुपये अदा किए थे। रजिस्ट्री करवाने की तारीख चार अक्तूबर 2022 तय हुई थी लेकिन बाद में मुझे पता लगा कि इस प्लाट की रजिस्ट्री नहीं हो सकती। पता चला कि उस क्षेत्र की रजिस्ट्रियां बंद है और वह प्लाट कुलदीप त्यागी के नाम पर भी नहीं हो रहा था। इस बारे कुलदीप से बात की तो वह कहता था कि उसकी तहसील में पूरी सेटिंग है और वह रजिस्ट्री करवा देगा। जब रजिस्ट्री करवाने का समय आया तो वह बकाया पेमेंट करने बारे कहने लगा। मैनें बोला कि पहले आप रजिस्ट्री तो करवाओ, वह कहता कि ये मेरी टेंशन है मेरी तहसीलदार से सीधी बात है आपकी रजिस्ट्री हो जाएगी। बाद में वह कहने लगा कि आपकी उत्तराखंड से अटार्नी बनवा देता हूं, आप मालिक बन जाओगे। ऐसे में साफ इंकार कर दिया और अपना बयाना लौटाने बारे कहा तो वह धमकाने लगा कि उसकी पुलिस और राजनीति में बहुत पहचान है। अटार्नी ले ले,नहीं तो अपने पैसे भूल जा। इसको लेकर अंबाला कैंट थाने में शिकायत कि तो आरोपी ने पुलिसवालों से ही सेटिंग कर ली और जांच अधिकारी ने भी उससे एक समझौता लिखवा कर दे दिया। उस समय एक माह में पैसे लौटाने की बात हुई थी।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारी से जांच करने की मांग

शिकायतकर्ता ने कहा कि बाद में पता लगा कि आरोपी ने पुलिस के साथ मिलीभगत करके मेरी और जांच अधिकारी की ही शिकायत दे दी, ताकि पुलिस की कार्यशैली पर शक न हो और उस शिकायत की जांच डीएसपी, अंबाला कैंट ने कुलदीप के साथ मिलीभगत करके की और उसके हक में रिपोर्ट बना दी। आरोपी ने धोखाधड़ी करने के बाद धमकाया कि अगर उसकी शिकायत की तो वह झूठे केस में फंसवा देगा और जान से मरवा देगा। पीड़ित ने इस मामले की जांच किसी ईमानदार सीनियर अधिकारी से करवाने की मांग उठाई। साथ ही आरोपी की सेटिंग का पता लगाने व पुलिस द्वारा गलत जांच करके उसके हक में रिपोर्ट क्यों बनाई, इसकी गहनता से जांच करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed