फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four lakh 50 thousand ornaments were looted from an elderly woman who went to get medicine for Dohti

Ambala News: दोहती को दवाई दिलवाने गई बुजुर्ग महिला से चार लाख 50 हजार के गहने लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four lakh 50 thousand ornaments were looted from an elderly woman who went to get medicine for Dohti
अंबाला। दोहती को दवाई दिलवाने गई बुजुर्ग महिला से चार लाख 50 हजार के गहनों की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शारदा रानी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिटी हिसार रोड पीएनबी बैंक के पीछे वाली गली निवासी शारदा रानी ने बताया कि वह अपनी दोहती मानसी शर्मा को सोमवार को दवाई दिलवाने के लिए दुर्गा नगर के डॉक्टर बंगाली के पास गई थी। लौटते समय दुर्गा नगर पीएनबी बैंक के पास एक सरदार मिला और उसने गुरुद्वारे का रास्ता पूछा।
विज्ञापन

इतने में वह चलने लगी तो काले रंग की बाइक पर एक युवक व महिला आकर रुके और मंदिर का रास्ता पूछने लगे। इस बीच सरदार भी वापस आकर पैर छूने लगा। वह कुछ समझ नहीं पाई और दोहती को लेकर घर की तरफ चलने लगी। वह सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास पहुंची तो सरदार ने रोक लिया। वहां युवक व महिला भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े व्यक्ति ने दोहती का हाथ पकड़ लिया और बोला कि जो भी जेवर पहने हैं, वो उतारकर दे दो, वरना हम लड़की को उठाकर ले जाएंगे। एक युवक के पास चाकू भी था तो वह डर गई। दो सोने की अंगूठी, एक गले की चेन, कानों की बालियां उताकर, दो सोने की चूड़ियां आदि उतारकर दे दिए। जिसकी कुल कीमत करीब चार लाख 50 हजार रुपये है। रास्ता सुनसान होने के कारण वहां कोई नहीं था। सिटी सेक्टर-9 थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिली हैं, लेकिन उसमें अच्छी तरह से पहचान नहीं हो पा रही है। सीआईए टीम संग मिलकर मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed