फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four complaints came in the camp, one was solved

Ambala News: शिविर में आई चार शिकायतें, एक हल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Four complaints came in the camp, one was solved
अंबाला छावनी के श्याम नगर से आए बुजुर्ग घर के आगे गिरे गो​बर की ​शिकायत देते हुए। संवाद
अंबाला। नगर परिषद सदर में मंगलवार को लगाए समाधान शिविर में चार शिकायतें आई। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया, जबकि दूसरी शिकायत के समाधान का आश्वासन दिया और दो शिकायतों को वापस कर दिया।
विज्ञापन

इसमें से एक जन्म प्रमाण पत्र में जाति जोड़ने के लिए थी और दूसरी एनडीसी को लेकर। नप कार्यालय में समाधान शिविर सुबह नाै बजे शुरू हो गया। कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में शुरू हुए समाधान शिविर में लगभग 10 विभागों के इंचार्ज मौजूद रहे लेकिन डेढ़ घंटे तक एक भी शिकायत उनके समक्ष नहीं आई। सुबह 10.30 बजे सबसे पहले एक बुजुर्ग शिकायत लेकर आए जोकि अपने पोते के जन्म प्रमाण पत्र में जाति दर्ज करवाना चाहते थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया क्योंकि जन्म प्रमाण पत्र जालंधर का बना हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद श्याम नगर से एक बुजुर्ग गंदगी की समस्या को लेकर पहुंचे तो तुरंत सफाई विभाग हरकत में आया और फोन पर ही समस्या का समाधान करके व्हाट्सएप पर फोटो भेजने के निर्देश अधिकारी ने दिए और लगभग 10 मिनट के अंतराल में ही गंदगी का समाधान हो गया। तीसरी शिकायत एनडीसी के लिए थी। इस संपत्ति के लिए शिकायतकर्ता नप कार्यालय आए थे, उस पर लगभग पांच लाख रुपये के विकास शुल्क के देय थे। नप अधिकारियों ने पहले लंबित देय के भुगतान के निर्देश दिए, हालांकि इस दौरान हल्की नोक-झाेंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने एक 600 गज के प्लाट में से दो कमरे खरीदे हैं, लेकिन न तो उनकी प्रापर्टी आईडी बन रही है और न ही एनडीसी जारी हो रही है। इस मुद्दे को लेकर नप अधिकारियों ने निकाय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिखाई और कहा कि जो विकास शुल्क प्रॉपर्टी पर लगा है, उसे उसके मालिक को चुकाना ही होगा और इसके बाद उन्होंने जो कमरे खरीदें हैं, उसकी पार्ट में आईडी बन जाएगी। इसी प्रकार नाले के निर्माण को लेकर भी शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया।
फोटो-9
नहीं हुआ समाधान
पोते के जन्म प्रमाण पत्र में जाति जुड़वाने के लिए आया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नप अधिकारी ने बताया कि उनके पौते का जन्म प्रमाण पत्र जालंधर का बना हुआ है और वहीं जाकर इसे दुरुस्त करवाना पड़ेगा।
गिरधारी लाल, प्रभु प्रेम पुरम।
गोबर से परेशानी
घर के आसपास डेयरियां हैं जो गोबर को गेट के आगे डाल देते हैं। उन्हें पहले भी कई बार आग्रह किया कि वो गोबर को दूसरी जगह फेंके, लेकिन वो नहीं माने। इसलिए समाधान शिविर में शिकायत लेकर आया था और 10 मिनट के अंतराल में ही गेट के आगे से गोबर उठा दिया गया, साथ ही डेयरी संचालक को भी चेतावनी दी गई। यह एक अच्छा प्रयास है।
सोहेंद्र सिंह,श्याम नगर।
फोटो-11
गंदे पानी की समस्या
गंदे पानी की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज बंद होने के कारण यह समस्या आई है। हालांकि पानी निकासी के लिए नप ने पंप लगाए हैं। समस्या का स्थाई समाधान नाला बनने के बाद होगा। अधिकारियों ने बताया कि इसकी फाइल मुख्यालय भेजी है।
बंसी लाल शर्मा, गणेश विहार।
फोटो-12
600 गज की प्रॉपर्टी में से दो कमरे खरीदे हैं, लेकिन इसकी आईडी नहीं बन रही और इस कारण रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही। नप ने प्रॉपर्टी पर पांच लाख रुपये का विकास शुल्क लगाया है जोकि प्रॉपर्टी मालिक को जमा कराना होगा और इसके बाद ही पार्ट आईडी बन पाएगी। इसकी जानकारी मालिक को देंगे, जिससे कि समस्या का समाधान हो।

पुनीत गुप्ता, पंजाबी मोहल्ला।
वर्जन
नगर परिषद में गंदगी की एक शिकायत आई थी, इसका तुरंत समाधान कर दिया गया। जो अन्य आई थीं, वो दूसरे क्षेत्र से संबंधित थी। इसमें प्रमाण पत्र में जाति जोड़ने के लिए थी, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र जालंधर का बना था। तीसरे मामले में नाले के निर्माण की फाइल मुख्यालय भेजी है। चौथे मामले में संबंधित शिकायतकर्ता को जानकारी दी गई है कि लंबित विकास शुल्क जमा करवाने के बाद ही कमरों की पार्ट आईडी बन पाएगी।
रविंदर कुहाड़, कार्यकारी अधिकारी नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed