Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former BJP spokesperson turns out to be the mastermind of the fraud

आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन लूट मामला: पूर्व भाजपा प्रवक्ता निकला ठगी का मास्टर माइंड, खुद रचा था खेल

Thu, 22 Jan 2026 10:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 10:49 PM IST
सार

जीआरपी की विशेष टीम मास्टर माइंड पंकज कुमार व उसके दो साथियों को लेकर वीरवार रात को अंबाला पहुंच गई। तीनों आरोपियों को गहन सुरक्षा के बीच रखा गया है।

विज्ञापन
Former BJP spokesperson turns out to be the mastermind of the fraud
जीआरपी टीम का वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

आम्रपाली एक्सप्रेस में हुई लूट और पैसे ठगने का मुख्य आरोपी पूर्व भाजपा प्रवक्ता ही निकला। जीआरपी की विशेष टीम मास्टर माइंड पंकज कुमार व उसके दो साथियों को लेकर वीरवार रात को अंबाला पहुंच गई। तीनों आरोपियों को गहन सुरक्षा के बीच रखा गया है। वहीं, तीनों आरोपियों को समस्तीपुर से 48 घंटे के रिमांड पर लिया गया है जोकि शुक्रवार को खत्म हो जाएगा, इससे पहले जीआरपी तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी ताकि अन्य सहयोगियों और नकली नोट के फैले जाल की जानकारी जुटा सके।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों को छुड़वाने की कोशिश

जीआरपी टीम पर दबाव बनाने और बाहुबली को छुड़वाने के लिए गांव के लगभग 50 से अधिक लोगों ने घेरा बना लिया था और सभी टीम पर हमले की चेतावनी दे रहे थे। हालात बिगड़ते देखकर टीम प्रभारी हरीश कुमार ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया और बाहुबली को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पंकज कुमार ने सोशल मीडिया पर देश के प्रतिष्ठित लोगों के साथ फोटो भी अपलोड की हुई थीं ताकि कोई उस तक पहुंच न बना पाए।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेन में भी रचा था खेल

प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पंकज कुमार ने पंजाब के व्यापारियों को पैसे से भरे बैग तो दिए ही, साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर दो कर्मचारी भी साथ भेजे ताकि पैसों के संबंध में कोई पूछताछ न हो सके, लेकिन करनाल स्टेशन के पास ही एसटीएफ बनकर आई टीम ने बैग जब्त कर लिए और मौके से खिसक गए। जब तक पीड़ित व्यापारी को इसकी भनक लगती तब तक बैग लेकर आरोपी फरार हो चुके थे।

एसपी खुद करेंगे पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेलवे नितिका गहलोत खुद पूछताछ करेंगे। इस दौरान आरोपियों से यह जानकारी ली जाएगी कि उन्होंने कहां-कहां ऐसी घटना को अंजाम दिया है, वहीं नकली नोट के नेटवर्क को भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed