{"_id":"589a158f4f1c1b224a3794f8","slug":"form-given-came-old-man-says-hearying","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन फार्म जमा करवाने आए बुजुर्गों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन फार्म जमा करवाने आए बुजुर्गों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन के लिए फार्म जमा करवाने आए बुजुर्गों को जब कार्यालय में कर्मचारी नहीं मिले, तो वे भड़क गए। घंटों तक इंतजार करने के बाद भी जब कर्मचारी नहीं मिले, तो सभी ने निगम कार्यालय, जहां, समाज कल्याण विभाग का कार्यालय है, में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों व निगम के मेयर ने लोगों को समझाकर शांत किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर व निकटवर्ती गांव के बुजुर्ग बुढ़ापा पेंशन फार्मों को जमा करवाने हेतु नगरनिगम स्थित समाज कल्याण कार्यालय में सुबह करीब 7 बजे पहुंच गए। यहां उन बुजुर्गों को कई घंटों कर्मचारियों का इंतजार करना पड़ा। काफी समय बीत जाने के बाद जब बुजुर्गों को यह कर्मचारी नहीं मिले, तो उन्होंने इसका पता किया। मौके पर मौजूद रविंद्र सिंह, रमेश कुमार, सोमनाथ, चरणजीत कौर, राजीव कुमार सहित अन्य ने बताया कि सैकड़ों बुजुर्गों समाज कल्याण कार्यालय में अपने-अपने पेंशन फार्म जमा करवाने के लिए आए हैं। लेकिन कर्मचारियों का अतापता ही नहीं है। उन्होंने बताया कि कई बुजुर्ग तो ऐसे हैं, जो बड़ी मुश्किल से कार्यालय तक पहुंचे हैं, लेकिन यहां पर भी इनको इंतजार करना पड़ रहा है। इसके लिए चलते यह सभी भड़क गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे निगम के मेयर व अन्य अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की और उनको शांत किया।
इस बारे में समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने बताया कि स्टाफ के सभी कर्मचारी कुरूक्षेत्र में हो रही मीटिंग गए हुए हैं। कुरुक्षेत्र से विभाग के क्लर्क को बुलाया गया है और बुजुर्गों के पेंशन फार्म जमा करवाने की प्रक्रिया भी शुरू करवा दी गई है। इन सभी फार्मों को सीएससी अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से जमा करवाना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले व तीसरे मंगलवार को अंबाला शहर, बीडीओ नारायणगढ़ व बराड़ा के लिए समय निर्धारित किया गया है और दूसरे जोन में पहले व तीसरे वीरवार को साहा व अंबाला छावनी के लिए निर्धारित किया गया है।