फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   For the examination of Sub Inspector, the Deputy Commissioner gave instructions to increase the strictness, the examination will be held on 26 September

सब इंस्पेक्टर की परीक्षा के लिए उपायुक्त ने सख्ती बढ़ाने के दिए निर्देश, 26 सितंबर को होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
For the examination of Sub Inspector, the Deputy Commissioner gave instructions to increase the strictness, the examination will be held on 26 September
अंबाला सिटी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली सब इंस्पेक्टर पुरुष व महिला की परीक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। यह परीक्षा 26 सितंबर होगी। उपायुक्त विक्रम सिंह ने जारी आदेशों में कहा है कि 26 सितंबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (पुरुष) तथा सब इंस्पेक्टर (महिला) पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण के तहत प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तथा इसी दिन दूसरे चरण के तहत दोपहर बाद 3 बजे से 4.30 बजे यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए अंबाला शहर, अंबाला छावनी, मुलाना व बराड़ा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में 5 या 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने, किसी प्रकार का हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक भी बंद रहेंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, पेजर, इलेक्ट्रानिक, बेल्ट, किसी भी प्रकार की घड़ी, बालियां, चेन, अंगूठी इत्यादि ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व सरकारी कर्मियों को इन आदेशों से मुक्त रखा गया है। आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed