फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Follow the teachings of the Guru: Aseem

गुरु की शिक्षाओं पर चलें : असीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Follow the teachings of the Guru: Aseem
गुरु रविदास मंदिर धीन में रक्तदान आयोजित ​शिविर। संस्था - फोटो : रिसोर्स सेंटर में बना बोर्ड परीक्षा का कंट्रोल रूम। स्त्रोत: विभाग।
अंबाला सिटी। शिरोमणि संत श्री गुरु रविदास महाराज जी का 648 वां प्रकाशोत्सव पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका। असीम गोयल ने कहा कि गुरु साहिब के प्रगट उत्सव को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मनाया जा रहा है। सभी को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का पालन करना चाहिए। जिससे समाज में समृद्धि आएगी। संवाद
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने जयंती पर टेका माथा
नारायणगढ़। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टोका साहिब में पूर्णमासी और गुरु रविदास जी का जन्म दिहाड़ा बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए गए जिसमे हजूरी रागी अमरजीत सिंह के जत्थे ने संगत को कथा, कीर्तन व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया व भारी संख्या में संगत मौजूद थी।
विज्ञापन

जयंती पर लगाया रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर गुरु रविदास मंदिर धीन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सतविंद्र सिंह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और उनके इस नेक कार्य के लिए हौसला बढ़ाया।इस अभियान में कुल 42 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान शिविर के लिए अंबाला से डॉ. भारती अपनी टीम के साथ विशेष रूप से पहुंचे और रक्त संग्रहण किया। शिविर में गुरु रविदास मंदिर कमेटी के सदस्य उमेश, राकेश, राजपाल, दीपक के साथ-साथ अमित सुरी और अनिल सैनी मौजूद रहे।

गुरु रविदास मंदिर धीन में रक्तदान आयोजित शिविर। संस्था

गुरु रविदास मंदिर धीन में रक्तदान आयोजित शिविर। संस्था- फोटो : रिसोर्स सेंटर में बना बोर्ड परीक्षा का कंट्रोल रूम। स्त्रोत: विभाग।

गुरु रविदास मंदिर धीन में रक्तदान आयोजित शिविर। संस्था

गुरु रविदास मंदिर धीन में रक्तदान आयोजित शिविर। संस्था- फोटो : रिसोर्स सेंटर में बना बोर्ड परीक्षा का कंट्रोल रूम। स्त्रोत: विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed