फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fog covers whole city, 6 degree temperature less

कोहरे में लिपटा शहर, तापमान छह डिग्री लुढ़का

Wed, 20 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 20 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्विनसिटी सोमवार को ठंड की आगोश में रहा, जबकि एक ही दिन में पारा छह डिग्री तक लुढ़क गया। कड़कड़ाती ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जबकि सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों व विद्यार्थियों को हुई। मौसम विभाग फिलहाल राहत के आसार नहीं मिलने की चेतावनी दे रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पड़ रही ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि तापमान गिर रहा है, जबकि लोग सूर्यदेव के दर्शनों को तरस रहे हैं। सोमवार को भी दिन भर यही हालात बने रहे, जबकि दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। हल्की ठंडी हवाओं ने भी ठंड को बढ़ा दी। लोग भी घरों में हीटर जलाकर इस ठंड से लड़ते दिखाई दिए। सबसे ज्यादा परेशानी अलसुबह जाने वाले दैनिक यात्रियों को हुई, जिनको कड़कड़ाती ठंड में अपने काम के लिए जाना पड़ा। इसी तरह विद्यार्थियों को भी ठिठुरते हुए जाना पड़ा। इसी तरह बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए यह ठंड नुकसानदायक हो रही है। चिकित्सक संजीव कौशिक का कहना है कि छोटे बच्चों व बुजुर्गों को इस ठंड में खासा ख्याल रखना होगा। दूसरी ओर मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चौबीस घंटों में ठंड से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सुबह व राहत के समय धुंध परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed