फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flights will start soon from Ambala's domestic airport

Ambala News: अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Flights will start soon from Ambala's domestic airport
वैभव शर्मा
विज्ञापन


अंबाला। अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान शुरू की जा सकती है। इसके लिए हरियाणा के नागरिक उड्डयन विभाग ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया नई दिल्ली के साथ समझौता कर लिया है। इस एमओयू के तहत अब एयरपोर्ट अथॉरिटी उड़ान स्कीम के लिए विमान सेवा प्रदाता कंपनियों को अंबाला से यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी। अंबाला एयरपोर्ट पर कुछ समय पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने दौरा किया था। इसके बाद से कुछ सुझाव भी प्रेषित किए थे। जिन्हें पूरा कर लिया गया है। वहीं निकाय चुनाव से पहले चार स्थानों के लिए उड़ान को स्वीकृति दी गई थी।
जिसमें अंबाला से अयोध्या, जम्मू, श्रीनगर और लखनऊ रूट शामिल था। अब जल्द ही विमान सेवा प्रदाता कंपनियों से एमओयू होते ही यहां पर कभी भी उड़ान की घोषणा हो सकती है। गौरतलब है कि रूट फाइनल होने के बाद नागरिक उड्डयन विभाग एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से समझौता करने के लिए दिल्ली में प्रयास कर रहा था। सोमवार को यह एमओयू सकुशल हो भी गया।
विज्ञापन


------------

बजट में जिक्र न होने से बढ़ गई थी लोगों की चिंता



अंबाला में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्टों में से अंबाला छावनी का एयरपोर्ट एक है। सोमवार को हरियाणा सरकार के बजट में नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों में अंबाला एयरपोर्ट का जिक्र न होने पर लोगों की चिंता बढ़ गई थी। जबकि हिसार एयरपोर्ट से कई जगहों के लिए उड़ान इसी वर्ष शुरू होने का जिक्र किया गया था। मगर इस एमओयू के होने से स्थिति साफ है कि अब जल्द ही अंबाला से निर्धारित रूटों पर उड़ान शुरू हो सकेगी। इधर अंबाला छावनी में घरेलू एयरपोर्ट पर सिविल कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा पुलिस के जवानों को तैनात भी कर दिया गया है। टर्मिनल का नाम भी अंबाला छावनी एयरपोर्ट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------



एयरपोर्ट अथॉरिटी अब क्या होगा काम
एयरपोर्ट अथॉरिटी से एमओयू होने के बाद उस एयरपोर्ट का संचालन, सुविधाओं का विकास, प्रौद्योगिकी का उपयोग, पर्यावरण सुरक्षा, कानूनी नियामक ढांचा, इंडस्ट्री से सहयोग व भागीदारी और सतत विकास उनकी ही जिम्मेदारी होती है।
भारत सरकार की आरसीएस यानी रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम, जिसे उड़ान भी कहा जाता है। इसके तहत पहले अंबाला से अयोध्या और अंबाला से श्रीनगर दो रूटों को चुना गया था। इसके बाद मंत्री अनिल विज ने जम्मू और लखनऊ रूट को लेकर भी प्रयास शुरू किए थे।


-------------



टर्मिनल किया है तैयार



एयरफोर्स स्टेशन के पास लगती डेयरी फार्म की 20 एकड़ जमीन पर टर्मिनल तैयार किया गया है। यह जमीन रक्षा मंत्रालय से अब नागरिक उड्डयन विभाग के नाम स्थानांतरित की जा चुकी है। प्रदेश सरकार की तरफ से इसके 133 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने रक्षा मंत्रालय को जारी किए हैं। वहीं टर्मिनल के सिविल वर्क के लिए 16 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से कार्य कराया गया है। यह सभी कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यहां पर उड़ान शुरू करने के लिए प्रक्रिया कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed