फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flights will be operated based on passenger capacity

Ambala News: यात्री क्षमता के आधार पर होगा उड़ानों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Flights will be operated based on passenger capacity
अंबाला। यात्री क्षमता के हिसाब से अंबाला से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन होगा ताकि यात्रियों के समय की बचत हो और वो जल्द और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचें। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने रेलवे से भीड़भाड़ वाले रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की जानकारी मांगी है। गृहमंत्री विज ने अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया को भी निर्देश दिए हैं। इस मामले के संबंध में वीरवार को डीआरएम ने गृह मंत्री से मुलाकात की। एक घंटे तक चली बैठक के दौरान गृहमंत्री ने घसीटपुर में बन रहे रेलवे अंडर ब्रिज सहित रेलवे कालोनी की व्यवस्थाओं में सुधार पर मंत्रणा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने अंबाला के दोनों रेलवे स्टेशन के भी नवीनीकरण के संबंध में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अंबाला से बंग्लौर, अहमदाबाद, जयपुर, अमृतसर, मुंबई, गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली ट्रेनों की संख्या और इस पर अंबाला से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी मांगी है। इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट डीआरएम उपलब्ध कराएंगे। जिसके माध्यम से यह पता चल सकेगा कि लंबे रूटों पर यात्रा करने वाले यात्री कहां अधिक सफर कर रहे हैं। जिससे जब अंबाला के डोमेस्टिक एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होंगी तो इन रूटों को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया। हालांकि शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जयपुर, श्रीनगर आदि क्षेत्रों के लिए उड़ान शुरू करने के संबंध में सीएम व डिप्टी सीएम पहले ही घोषणा कर चुके हैं। गौरतलब है कि अंबाला के डोमेस्टिक एयरपोर्ट की चारदीवारी बनाने का शिलान्यास के बाद से ही कर दिया गया है। इसमें 16 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के टेंडर पहले ही जारी कर दिए गए थे। अब एक-एक विभाग की जरूरत के अनुसार कार्य किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य को मार्च अप्रैल तक पूरा किया जाना है ताकि जल्द से जल्द यहां से सिक्योरिटी क्लीयरेंस व अन्य कार्य कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed