फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flag march taken out, tight security at railway station

अग्निपथ योजना: आरपीएफ ने निकाला फ्लैग मार्च, रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Flag march taken out, tight security at railway station
अग्निपथ योजना को लेकर बेकाबू हो रहे हालातों को लेकर रेलवे पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। अंबाला के रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट कर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं पंजाब में भी बिगड़े हालातों को लेकर पल-पल की अपडेट ले रहे हैं ताकि अंबाला में इस तरह का माहौल न बन सके। शनिवार को एएससी गुरजसबीर सिंह व इंस्पेक्टर जावेद खान की अगुवाई में आरपीएफ ने अंबाला रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च निकाला। लोगों से शांति की अपील की।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पुलिस फोर्स ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच की। बता दें कि हरियाणा, पंजाब, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशनों पर तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना और जालंधर समेत अन्य शहरों में हालात बिगड़ने के बाद शनिवार अंबाला से अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है। हालांकि, अंबाला में हालात अभी सामान्य है, लेकिन पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसी कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती। इसके अलावा
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के तहत चल रहे विरोध को लेकर रेलवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। बिहार जाने वाली ट्रेनें अधिकतर रद्द होने के कारण यात्री को परेशानी हुई। कई-कई घंटों तक यात्री परेशान रहे। अधिकतर ने बसों का सहारा लिया तो कहीं रद्द हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed