फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five teams including STF and CIA are searching for the shooters

Ambala News: एसटीएफ, सीआईए सहित पांच टीमें कर रहीं शूटरों की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Five teams including STF and CIA are searching for the shooters
अंबाला। नारायणगढ़ बस स्टैंड के पास 25 मई को गोयल स्वीट्स और रेस्तरां पर चली गोलियों के मामले में एसटीएफ, सीआईए सहित पुुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही है। यूपी में भी पुलिस अपने नेटवर्क से आरोपियों को तलाश रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को काबू किया जा सके। पुलिस ने साइबर सैल की मदद के साथ-साथ इलाके के मोबाइल डंप भी उठाए हैं। साथ ही नारायणगढ़ में जिस रूट से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशा फायरिंग कर फरार हुए थे उस रूट के सभी सीसीटीवी को खंगाला गया है। 25 मई को बाइक सवार तीन बदमाश आए थे। जिनमें से दो बाइक सवार ने पैदल आकर दुकान के बाहर खड़े होकर कुल सात फायर किए थे। जो दुकान के बाहर शीशे पर लगे थे। उसके बाद आरोपी भाग गए थे। इस मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने गोयल स्वीट्स के मालिक प्रदीप गोयल की शिकायत पर फरार चल रहे वेंकट गर्ग सहित चार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed